Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति का आरोप, कहा- सोशल मीडिया कंपनियों ने उनके साथ किया पक्षपात, मुकदमा किया दायर

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सोशल मीडिया कंपनियों पर पक्षपात करने का आरोप लगाया है। ट्रम्प ने एक बयान में कहा कि उन्होंने ट्विटर फेसबुक और गूगल के साथ-साथ उनके मुख्य कार्यकारी अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दायर किया है।

By Amit KumarEdited By: Updated: Wed, 07 Jul 2021 10:35 PM (IST)
Hero Image
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की फाइल फोटो।

वाशिंगटन,रॉयटर्स: पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंपने सोशल मीडिया कंपनियों पर पक्षपात करने का आरोप लगाया है। बुधवार को ट्रम्प ने अपने एक बयान में कहा कि, वो ट्विटर, फेसबुक और गूगल के साथ-साथ उनके मुख्य कार्यकारी अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दायर कर रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया कंपनियों पर आरोप लगाया कि, वो रूढ़िवादी दृष्टिकोण को अपने प्लेटफॉर्म पर नहीं लाते हैं।

सोशल मीडिया कंपनियों पर केस

ट्रंप ने जानकारी देते हुए बताया कि, उन्होंने फ्लोरिडा की संघीय अदालत में मुकदमा दायर किया है। उन्होंने कहा कि वह मुकदमों के दौरान वर्ग कार्रवाई की स्थिति की मांग करेंगे, साथ ही दंड के तौर पर क्षतिपूर्ति और दंडात्मक हर्जाना की मांग भी रखेंगे, लेकिन इस दौरान उन्होंने ये साफ नहीं किया कि, मुकदमें किन और लोगों को शामिल किया गया है।

सोशल मीडिया अस्तित्व पर संकट

गौरतलब है कि, ट्रंप ने इस साल की शुरुआत में बार-बार झूठा दावा करने के बाद अपना सोशल मीडिया मेगाफोन खो दिया था। उन्होंने लगातार दावा किया था कि, उनकी चुनावी हार व्यापक धोखाधड़ी का परिणाम है। उनके इस दावे को कई अदालतों, राज्य चुनाव अधिकारियों और उनके अपने प्रशासन के सदस्यों ने ही खारिज कर दिया था। वहीं, व्हाइट हाउस के पास एक उग्र भाषण में ट्रम्प द्वारा उन झूठे दावों को दोहराने के बाद उनके सैकड़ों समर्थकों ने 6 जनवरी को यू.एस. कैपिटल पर घातक हमला भी किया था।