Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Turkiye और Greece को फाइटर जेट बेचेगा US, तुर्किये को मिलेंगे 40 नए F-16 विमान; ग्रीस के साथ भी पक्की हुई डील

US Fighter Jets Deal अमेरिका ने तुर्किये को F-16 लड़ाकू विमान बेचने की मंजूरी दे दी है। अमेरिकी विदेश विभाग ने तुर्किये को लड़ाकू विमान बेचने के लिए 23 अरब डॉलर के समझौते के बारे में US कांग्रेस को अधिसूचित किया है। इसके अलावा अमेरिका ने ग्रीस को 8.6 अरब डॉलर के एफ-35 लड़ाकू विमानों की बिक्री को भी मंजूरी दी है।

By Agency Edited By: Mohd Faisal Updated: Sun, 28 Jan 2024 01:15 PM (IST)
Hero Image
US Fighter Jets Deal: अमेरिका ने दी लड़ाकू विमान बेचने के सौदे को मंजूरी। (फोटो रायटर)

एएनआई, वॉशिंगटन। US Fighter Jets Deal अमेरिका ने तुर्किये को F-16 लड़ाकू विमान बेचने की मंजूरी दे दी है। अमेरिकी विदेश विभाग ने तुर्किये को लड़ाकू विमान बेचने के लिए 23 अरब डॉलर के समझौते के बारे में US कांग्रेस को अधिसूचित किया है।

ग्रीस को 8.6 अरब डॉलर के एफ-35 लड़ाकू विमान मिलेंगे

इसके अलावा अमेरिका ने ग्रीस को 8.6 अरब डॉलर के एफ-35 लड़ाकू विमानों की बिक्री को भी मंजूरी दी है। अमेरिकी विदेश विभाग की यह अधिसूचना ऐसे समय में आई है, जब तुर्किये ने नाटो में स्वीडन के शामिल होने के लिए अपने अनुमोदन को वॉशिंगटन में जमा कराया है।

तुर्किये को मिलेंगे 40 एफ-16 लड़ाकू विमान

अमेरिकी विदेश विभाग के मुताबिक, तुर्किये को 40 एफ-16 लड़ाकू विमान मिलेंगे और उनके मौजूदा एफ-16 बेड़े में शामिल 79 जेट को अपग्रेड किया जाएगा। इसके अलावा ग्रीस को 40 एफ-35 लाइटनिंग II ज्वाइंट स्ट्राइक फाइटर और उससे संबंधित उपकरण मिलेंगे।

F-16 बेड़े को अपग्रेड करने की मांग कर रहा था तुर्किये

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, तुर्किये लंबे समय से अपने F-16 बेड़े को अपग्रेड करने की मांग कर रहा था। अक्टूबर 2021 में उन्होंने फाइटर जेट में अपग्रेड का भी अनुरोध किया था। हालांकि, ये फैसला स्वीडन को नाटो में शामिल होने की मंजूरी पर निर्भर था। तुर्किये की तरफ से स्वीडन को नाटो का सदस्य बनने की मंजूरी के बाद इस समझौते का एलान किया गया।

यह भी पढ़ें- North Korea: उत्तर कोरिया ने फिर दागी क्रूज मिसाइलें, इस महीने में तीसरी बार किया परीक्षण

जो बाइडन ने किया फाइटर जेट बिक्री का समर्थन

अल जजीरा ने बताया कि राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन ने फाइटर जेट बिक्री का समर्थन किया, लेकिन कई सांसदों ने तुर्किये के मानवाधिकार रिकॉर्ड के कारण आपत्ति व्यक्त की थी। यूएस कांग्रेस पर इस बिक्री पर आपत्ति जताने के लिए सिर्फ 15 दिन का समय है, जिसके बाद इस बिक्री को अंतिम माना जाएगा।

यह भी पढ़ें- अमेरिका की पाकिस्तान को फटकार, बलूचिस्तान और सिंध में लगातार हो रही हत्याओं पर जताई चिंता; दी ये नसीहत