Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन फिर हुए अस्पताल में भर्ती, व्हाइट हाउस को दी जा रही पल-पल की खबर

अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन को एक बार फिर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पेंटागन का कहना है कि अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन को निजी समस्या के कारण रविवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पेंटागन ने एक बयान में कहा कि ऑस्टिन को उनके सुरक्षा दस्ते द्वारा दोपहर 220 बजे वाल्टर रीड नेशनल मिलिट्री मेडिकल सेंटर में ले जाया गया।

By Agency Edited By: Mohd Faisal Updated: Mon, 12 Feb 2024 04:56 AM (IST)
Hero Image
अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन फिर हुए अस्पताल में भर्ती, व्हाइट हाउस को दी जा रही पल-पल की खबर

एपी, वॉशिंगटन। अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन को एक बार फिर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पेंटागन का कहना है कि अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन को निजी समस्या के कारण रविवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अस्पताल में कराया गया भर्ती

पेंटागन ने एक बयान में कहा कि ऑस्टिन को उनके सुरक्षा दस्ते द्वारा दोपहर 2:20 बजे वाल्टर रीड नेशनल मिलिट्री मेडिकल सेंटर में ले जाया गया। पेंटागन के प्रेस सचिव मेजर जनरल पैट राइडर ने कहा कि वह अपने कार्यालय के कार्यों की देखरेख कर रहे हैं।

पेंटागन के प्रेस सचिव ने कहा कि रक्षा मंत्री की सेहत को लेकर उप रक्षा सचिव को अधिसूचित किया गया है और वह जरूरत पड़ने पर ऑस्टिन की जिम्मेदारियों को निभाने के लिए तैयार हैं।

व्हाइट हाउस को दी गई ऑस्टिन की सेहत की जानकारी

समाचार एजेंसी एपी के मुताबिक, ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के अध्यक्ष, व्हाइट हाउस और कांग्रेस के कुछ सदस्यों को भी रक्षा मंत्री की तबियत के बारे में बताया गया है। राइडर ने कहा कि जिस समय ऑस्टिन को अस्पताल ले जाया गया। उस दौरान भी वह अपने काम को करने के लिए जरूरी सामान को अस्पताल लेकर गए हैं।

यह भी पढ़ें- Russia Ukraine War: 'स्टारलिंक का इस्तेमाल कर रही रूसी सेना', यूक्रेन के दावों को एलन मस्क ने किया खारिज

यह भी पढ़ें- Israel-Hamas War: बाइडन और नेतन्याहू के बीच हुई 45 मिनट तक बातचीत, राफा में नागरिकों की सुरक्षा पर जताई चिंता