Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

US Election 2024: 'मेरे मन में कमला हैरिस के लिए कोई सम्मान नहीं', डोनाल्ड ट्रंप बोले- वो देश को बर्बाद कर देंगी

US Election 2024 जैसे-जैसे अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव की तारीफ निकट आ रही है वहां की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कड़ी चुनौती मिलने के बाद कमला हैरिस पर लगातार निशाना साध रहे हैं। उन्होंने अब कहा कि हैरिस व्यक्तिगत हमलों की हकदार हैं क्योंकि उन्होंने देश के लिए अच्छा काम नहीं किया है।

By Agency Edited By: Mahen Khanna Updated: Fri, 16 Aug 2024 10:36 AM (IST)
Hero Image
US Election 2024 कमला हैरिस पर ट्रंप का हमला।

एएनआई, वाशिंगटन। US Election 2024 कमला हैरिस के राष्ट्रपति चुनाव में उतरने के बाद अमेरिका की राजनीति में हलचल तेज है। वहीं, पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कड़ी चुनौती मिलने के बाद कमला हैरिस पर लगातार निशाना साध रहे हैं। उन्होंने आज कहा कि हैरिस व्यक्तिगत हमलों की हकदार हैं।

मैं कमला हैरिस से नाराज हूं...

ट्रंप ने कहा कि जहां तक ​​व्यक्तिगत हमलों की बात है, मैं उनसे बहुत नाराज हूं क्योंकि उन्होंने देश के साथ जो किया है वो गलत है। उन्होंने कहा कि कमला हैरिस ने देश के लिए अच्छा काम नहीं किया है।

मेरे मन में कमला हैरिस के लिए सम्मान नहींः ट्रंप

ट्रंप ने कहा कि मेरे मन में कमला हैरिस के लिए बहुत सम्मान नहीं है। पूर्व राष्ट्रपति ने कहा कि मेरे मन में कमला हैरिस की बुद्धिमत्ता पर सवाल हैं और मुझे लगता है कि वह एक भयानक राष्ट्रपति होंगी। 

जब पूर्व प्रतिद्वंद्वी निक्की हेली द्वारा की गई टिप्पणियों के बारे में पूछा गया, जिसमें उन्होंने सुझाव दिया था कि ट्रंप अभियान को दिशा बदलनी चाहिए। इसपर ट्रंप ने कहा कि वह अपने अभियान को उन्हीं के तरीके से चलाएंगे। 

सर्वे में ट्रंप से आगे निकली हैरिस

बता दें कि एक गैर-पक्षपाती कुक पॉलिटिकल रिपोर्ट के सर्वे के अनुसार, हैरिस सात में से पांच राज्यों में ट्रंप से आगे हैं। एरिजोना, मिशिगन, विस्कॉन्सिन, उत्तरी कैरोलिना और पेंसिल्वेनिया में ट्रंप पिछड़ रहे हैं, जो नवंबर के चुनाव के परिणाम को बदल सकते हैं।

यह भी पढ़ें- US Election 2024: क्या बदल रहा अमेरिका की जनता का मूड? नए सर्वे में भी ट्रंप से आगे निकलीं कमला हैरिस