Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

US Election: कमला हैरिस ने की डोनाल्‍ड ट्रंंप की आलोचना, बोलीं- सैनिकों की कब्रगाह राजनीति की जगह नहीं

उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने अर्लिंगटन नेशनल सेमेट्री में अपने कैंपेन अभियान को लेकर जाने के लिए डोनाल्ड ट्रंप की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि सैनिकों की कब्रगाह राजनीति की जगह नहीं है। पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ने सोमवार को 2021 में अफगानिस्तान से अमेरिकी वापसी के दौरान मारे गए 13 अमेरिकी सैन्य सेवा सदस्यों के सम्मान में कब्रिस्तान में श्रद्धांजलि समारोह में भाग लिया था।

By Agency Edited By: Shubhrangi Goyal Updated: Sun, 01 Sep 2024 03:48 PM (IST)
Hero Image
कमला हैरिस ने डोनाल्ड ट्रंप की निंदा की (फाइल फोटो)

रॉयटर, वॉशिंगटन। उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने अर्लिंगटन नेशनल सेमेट्री में अपने कैंपेन अभियान को लेकर जाने के लिए डोनाल्ड ट्रंप की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि सैनिकों की कब्रगाह राजनीति की जगह नहीं है। पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ने सोमवार को 2021 में अफगानिस्तान से अमेरिकी वापसी के दौरान मारे गए 13 अमेरिकी सैन्य सेवा सदस्यों के सम्मान में कब्रिस्तान में श्रद्धांजलि समारोह में भाग लिया था।

सीएनएन की रिपोर्ट में कहा गया है कि ट्रंप कैंपेन की ओर से टिकटॉक पर पोस्ट यात्रा के वीडियो में उन्हें अर्लिंगटन से गुजरते और कब्र स्थलों का दौरा करते दिखाया गया है, जिसमें वह अफगानिस्तान वापसी को लेकर बाइडन प्रशासन की आलोचना कर रहे हैं। साथ ही बताया गया कि ट्रंप के कैंपेन स्टाफ के दो सदस्यों का कब्रिस्तान में एक अधिकारी के साथ विवाद भी हुआ था।

ट्रंप की सैनिकों और रिश्तेदारों ने की आलोचना

हैरिस ने कहा कि सैनिकों की सेमेट्री आर्लिंगटन राजनीति की जगह नहीं है। ट्रंप ने राजनीतिक स्टंट के लिए पवित्र भूमि का अपमान किया है। हैरिस ने कहा कि अर्लिंगटन पवित्र स्थान है, जहां हम अमेरिकी नायकों का सम्मान करने के लिए साथ आते हैं। ट्रंप के यहां जाने की कुछ दिग्गजों और सैनिकों के रिश्तेदारों ने आलोचना भी की है।

आप इंटरनेट मीडिया से बाहर क्यों नहीं निकलतीं?

वहीं, ट्रंप के मेट जेडी वेंस ने हैरिस की उस पोस्ट का जवाब दिया, जिसमें अफगानिस्तान से सैनिकों की वापसी का जिक्र था। उन्होंने हैरिस पर वहां मारे गए सैनिकों के प्रति असंवेदनशील होने का आरोप लगाया था। वेंस ने लिखा कि आप इंटरनेट मीडिया से बाहर क्यों नहीं निकलतीं और उनकी मौतों की जांच क्यों नहीं शुरू करतीं।