Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

US Election: 'राष्ट्रपति के रूप में ऐसे शख्स की कोई जरूरत नहीं,' कमला हैरिस के लिए क्या बोले ट्रंप ?

अमेरिका में रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने डेमोक्रेटिक पार्टी की अपनी प्रतिद्वंद्वी कमला हैरिस पर निजी हमला किया है। उन्होंने कमला को बेकार करार दिया है। हैरिस ने गुरुवार को राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार के रूप में सीएनएन को साक्षात्कार दिया था। इसके बाद ट्रंप ने उन पर निजी हमला किया है। राष्ट्रपति चुनाव पांच नवंबर को होने वाले हैं।

By Agency Edited By: Shubhrangi Goyal Updated: Sat, 31 Aug 2024 11:45 PM (IST)
Hero Image
कमला हैरिस के लिए क्या बोले ट्रंप ?

पीटीआई, वॉशिंगटन: अमेरिका में रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने डेमोक्रेटिक पार्टी की अपनी प्रतिद्वंद्वी कमला हैरिस पर निजी हमला किया है। उन्होंने कमला को बेकार करार दिया है। हैरिस ने गुरुवार को राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार के रूप में 'सीएनएन' को साक्षात्कार दिया था। इसके बाद ट्रंप ने उन पर निजी हमला किया है। राष्ट्रपति चुनाव पांच नवंबर को होने वाले हैं।

ट्रंप ने शुक्रवार को 'माम्स फार लिबर्टी' नामक गैर-लाभकारी संस्था के कार्यक्रम में कहा, हर कोई देख रहा है कि वह बेकार शख्सियत हैं। हमें अमेरिका के राष्ट्रपति के रूप में एक और बेकार शख्स की जरूरत नहीं है।

बाइडन ने किया हैरिस का समर्थन 

ट्रंप ने संभवत: राष्ट्रपति जो बाइडन के संदर्भ में कमला को एक और बेकार शख्सियत बताया। बाइडन ने पिछले महीने राष्ट्रपति पद की दौड़ से हटकर हैरिस का समर्थन किया था। कमला के साक्षात्कार को लेकर ट्रंप ने पेनसिल्वेनिया में शुक्रवार को चुनाव प्रचार के दौरान भी टिप्पणी की थी। ट्रंप ने कहा, क्या वह हमारे देश की राष्ट्रपति बनने वाली हैं। मुझे ऐसा नहीं लगता।

ट्रंप ने उपराष्ट्रपति हैरिस पर किए हमले

सीएनएन के साथ साक्षात्कार में हैरिस ने ट्रंप की उस टिप्पणी का जवाब नहीं दिया था जिसमें उनके नस्ल पर सवाल उठाए गए थे। हैरिस ने कहा, कृपया अगला सवाल पूछें। ट्रंप ने पहले भी उपराष्ट्रपति हैरिस पर व्यक्तिगत हमले किए हैं। इससे पहले, ट्रंप ने हैरिस के रंग-रूप को लेकर निशाना साधते हुए कहा था कि वह उनसे कहीं ज्यादा अच्छे दिखते हैं। ट्रंप ने कहा था कि वह कमला का सम्मान नहीं करते। ट्रंप ने हैरिस की नस्ली पहचान पर भी सवाल उठाया था।