Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

US Eletions: कौन होगा अमेरिका का नया राष्ट्रपति? कमला हैरिस के बढ़ते कदम; ट्रंप ने विरोधियों को दी जेल भेजने की धमकी

कमला हैरिस और डोनाल्ड ट्रंप का सोमवार को प्रेसिडेंशियल डिबेट में आमना-सामना होगा। अमेरिकी चुनाव में कमला हैरिस की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। कमला हैरिस और डोनाल्ड ट्रंप की होने वाली इस महत्वपूर्ण बहस से पहले ट्रंप ने विरोधियों को जेल भेजने की धमकी दी है। वहीं रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखारोवा ने इस चुनाव को हैलोवीन बताया।

By Jagran News Edited By: Narender Sanwariya Updated: Sun, 08 Sep 2024 08:11 PM (IST)
Hero Image
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव 2024: कमला हैरिस और कमला हैरिस। (File Photo)

पिट्सबर्ग, रॉयटर। डेमोक्रेटिक उम्मीदवार कमला हैरिस और रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप के बीच प्रेसिडेंशियल डिबेट मंगलवार को होनी है। यह बेहद ही महत्वपूर्ण माना जा रहा है। खासकर हैरिस के लिए एक मौका होगा कि वह अपनी बातों को काफी मजबूती के साथ रखें। जो बाइडन की जगह लेने के बाद से उनकी लोकप्रियता में तेजी से वृद्धि हुई है।

कमला हैरिस का समर्थन

पिछला डिबेट राष्ट्रपति जो बाइडन और ट्रंप के बीच हुआ था, जिसमें निराशाजनक प्रदर्शन के बाद बाइडन को दौड़ से बाहर होना पड़ा। उन्होंने 21 जुलाई को अपने उत्तराधिकारी के रूप में हैरिस का समर्थन किया था।बहस के बाद कमला हैरिस और उनके रनिंग मेट टिम वाल्ज कई राज्यों का दौरा करेंगे।

कब होगा अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव

पांच नवंबर को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए अब 60 दिनों से भी कम समय बचा है। हैरिस गुरुवार को उत्तरी कैरोलिना में दौरे की शुरुआत करेंगी और शुक्रवार को पेंसिल्वेनिया जाएंगी। वाल्ज मिशिगन और विस्कान्सिन की यात्रा करेंगे।

ट्रंप ने दी जेल भेजने की धमकी

वहीं, इस निर्णायक बहस से पहले ट्रंप ने विरोधियों को जेल भेजने की धमकी दी है। उन्होंने इंटरनेट मीडिया पर एक चेतावनी पोस्ट की है, जिसमें चुनाव में बेईमानी में शामिल होने वालों को जेल में डालने की धमकी दी गई है। उन्होंने चुनाव की शुचिता पर फिर से संदेह पैदा किया है। उन्होंने कहा कि कृपया सावधान रहें। यह कानूनी जोखिम वकीलों, राजनीतिक कार्यकर्ताओं, दानदाताओं, अवैध मतदाताओं और भ्रष्ट चुनाव अधिकारियों तक फैला हुआ है।

हैलोवीन में बदल गया अमेरिकी चुनाव

इस बीच, रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखारोवा ने रविवार को कहा कि अमेरिका में चल रहा राष्ट्रपति चुनाव अभियान एक नारकीय शो और हैलोवीन में बदल गया है, जिसमें पूरी तरह से पागलपन देखा जा रहा है। गौरतलब है कि पश्चिमी देशों में हैलोवीन त्योहार अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए मनाया जाता है।

यह भी पढ़ें: US Elections: क्या ट्रंप को जिताने की साजिश रच रहे हैं पुतिन? पूर्व सलाहकार पर लगे गंभीर आरोप; रूस बोला- यह मंजूर नहीं