Move to Jagran APP

अमेरिका में रोड रेज के दौरान हत्या, तीन बच्चों के सामने ही चलाई पिता पर गोली; हिरासत में आरोपी

अमेरिका में रोड रेज के दौरान एक शख्स की हत्या का मामला सामने आया है। उत्तरी कैरोलिना में बीच सड़क पर शख्स पर फायरिंग हुई है। बताया जा रहा है कि दो लोगों के बीच विवाद हुआ था। इस दौरान मृतक की गाड़ी पर फायरिंग भी हुई। उसकी हत्या के दौरान तीनों बच्चे वही मौजूद थे। गनीमत रही कि आरोपी ने बच्चों पर गोली नहीं चलाई।

By Agency Edited By: Manish Negi Updated: Wed, 16 Oct 2024 08:45 PM (IST)
Hero Image
अमेरिका में रोड रेज में हत्या (प्रतीकात्मक तस्वीर)

एजेंसी, वाशिंगटन। अमेरिका के उत्तरी कैरोलिना में बीच सड़क एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मामला रोड रेज से जुड़ा बताया जा रहा है। सड़क पर अचानक शुरू हुआ विवाद जानलेवा हो गया। विवाद के बीच एक शख्स ने दूसरे पर गोली चला दी। गोली लगने से शख्स की मौत हो गई।

न्यूयॉर्क पोस्ट ने अपनी रिपोर्ट में प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से बताया कि टेरेल यूजीन गिडेंस नाम के एक शख्स ने 40 वर्षीय जेफरी माइकल गुइडा को राइफल से गोली मार दी। दोनों के बीच ट्रैफिक को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के बीच दोनों अपनी गाड़ी रोककर बाहर निकले थे। आरोपी टेरेल की उम्र 75 वर्ष बताई जा रही है।

तीन बच्चों के सामने ही हत्या

गिंडेस ने गुइडा की कार पर गोली भी चलाई। सब कुछ गुइडा के तीनों बच्चों के सामने हुआ। वारदात के वक्त उसके बच्चे वही मौजूद थे। बच्चों की उम्र 13, 11 और दो साल है। बताया जा रहा है कि गोलीबारी में बच्चों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। काउंटी शेरिफ कार्यालय ने इसकी पुष्टि की है।

कार्यालय ने बताया कि अगर बच्चों को गोली लगती तो उनकी जान जा सकती थी, या गंभीर रूप से घायल हो सकते थे।

पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपी गिंडेस को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ हत्या और हत्या की कोशिश का केस दर्ज किया गया है।

क्या बोले प्रत्यक्षदर्शी

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि झगड़ा कैटावबा, उत्तरी कैरोलिना में आइलैंड पॉइंट रोड और नॉर्थ व्यू हार्बर ड्राइव के चौराहे पर हुआ था। उन्होंने बताया कि ये जगह चार्लोट से लगभग एक घंटे की दूरी पर है।

हिरासत में आरोपी

पुलिस शाम पांच बजे घटनास्थल पर पहुंची। तब तक गुइडा की मौत हो चुकी थी। हालांकि, गिंडेस वहां मौजूद नहीं था। गवाहों के बयान के आधार पर और गिंडेस के वाहन की डिटेल के आधार पर पुलिस ने उसे धर दबोचा। गिंडेस आइलैंड पॉइंट रोड पर अपने घर पर मिला। उसे हिरासत में लिया गया है।

गुइडा के लिए बना स्मारक

वहीं, गुइडा के दोस्तों और परिवार के लोगों ने घटनास्थल पर उसके लिए एक छोटा-सा स्मारक बनाया है। स्मारक उसी जगह बनाया गया, जहां उनकी हत्या की गई। एक शख्स ने कहा कि यह अविश्वसनीय है। इस घटना पर भरोसा करना मुश्किल है।

ये भी पढ़ें:

US Car Accident: टेक्सास में भीषण सड़क हादसा, कार दुर्घटना में 5 भारतीयों की मौत