Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

भारत में प्रेस को पूरी आजादी, अमेरिकी मंत्री ने की भारतीय लोकतंत्र में पत्रकारों की भूमिका की प्रशंसा

अमेरिका के वरिष्ठ मंत्री डोनाल्ड लू ने भारत में प्रेस की आजादी और विश्व की सबसे अधिक आबादी वाले देश के लोकतंत्र में पत्रकारों की भूमिका की प्रशंसा की है। उन्होंने कहा कि भारत में प्रेस की स्वतंत्रता का वह सम्मान करते हैं। फोटो- एएनआई।

By AgencyEdited By: Sonu GuptaUpdated: Sat, 22 Apr 2023 10:23 PM (IST)
Hero Image
अमेरिकी मंत्री डोनाल्ड लू ने की भारतीय लोकतंत्र में पत्रकारों की भूमिका की प्रशंसा। फोटो- एएनआई।

वाशिंगटन, पीटीआई। अमेरिका के एक वरिष्ठ मंत्री ने भारत में प्रेस की आजादी और विश्व की सबसे अधिक आबादी वाले देश के लोकतंत्र में पत्रकारों की भूमिका की प्रशंसा की है। दक्षिण और मध्य एशिया के सहायक विदेश मंत्री डोनाल्ड लू ने कहा कि भारत में प्रेस को पूरी आजादी है। वहां कुछ भी नहीं है, जो छिपाया जाता है।

मीडिया का बदल रहा मार्केट- डोनाल्ड लू

उन्होंने कहा कि वे जानते हैं कि मीडिया मार्केट बदल रहा है, लेकिन भारत में प्रेस की स्वतंत्रता का वह सम्मान करते हैं। उन्होंने कहा कि मुझे याद है मैं एक बार विदेश मंत्रालय गया था। वहां एक वरिष्ठ अधिकारी को देखा जहां फाइलों के ढेर छत तक लगे थे। वह सूचना के अधिकार को लेकर आए अनुरोधों पर कार्य कर रहे थे।

भारतीय लोकतंत्र में पत्रकारों की भूमिका प्रशंसनीय

उन्होंने कहा कि हम भी अपने यहां लोकतंत्र में यही कार्य करते हैं। अगर कोई दस्तावेज मांगा जाता है तो उसे ढूढने के लिए काफी समय लगाते हैं। डोनाल्ड लू ने भारतीय पत्रकारों की अहम भूमिका और उनके कार्यों की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि वह अपने कार्य से लोकतंत्र को समर्थन दे रहे हैं।

सितंबर में भारत आएंगे जो बाइडन

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन सितंबर में भारत दौरे पर आने वाले हैं। वह इसके लिए बेहद उत्साहित हैं। बाइडन प्रशासन के एक मंत्री ने कहा कि आने वाला वर्ष 2024 अमेरिका और भारत के संबंधों के लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित होगा। दक्षिण और मध्य एशिया के सहायक विदेश मंत्री डोनाल्ड लू ने कहा कि भारत जी20 की अध्यक्षता कर रहा है। अमेरिका एपेक और जापान जी7 की अध्यक्षता कर रहा है। हमारे क्वाड से जुड़े कई सदस्य देश हैं, जो नेतृत्व की भूमिका में हैं। यह हम सभी के लिए एक मौका है कि देशों को और करीब लेकर आएं।

भारत की यात्रा के लिए बाइडन उत्सुक

उन्होंने कहा कि मुझे पता है कि हमारे राष्ट्रपति सितंबर में भारत की यात्रा के लिए उत्सुक हैं। जी-20 लीडर्स समिट के हिस्से के रूप में यह उनकी पहली भारत यात्रा होगी। हम वास्तव में उत्साहित हैं कि अगले कुछ महीनों में क्या सामने आने वाला है। इस वर्ष अब तक के बीते महीनों में कई महत्वपूर्ण चीजें हुई हैं। इनमें विदेश मंत्री टोनी ब्लिंकन, वित्त मंत्री जेनेट येलेन और वाणिज्य मंत्री जीना रायमोंडो की भारत यात्रा प्रमुख है।