Move to Jagran APP

US Firing: न्यूयॉर्क के सबवे स्टेशन पर गोलीबारी, एक की मौत; पांच लोग घायल

अमेरिका के न्यूयॉर्क में गोलीबारी की घटना सामने आई है। न्यूयॉर्क सिटी पुलिस ने सोमवार को बताया कि ब्रोंक्स के एक सबवे स्टेशन पर छह लोगों को गोली मार दी गई जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और अन्य पांच घायल हो गए। न्यूयॉर्क पुलिस विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि इस गोलीबारी की घटना में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

By Agency Edited By: Mohd Faisal Updated: Tue, 13 Feb 2024 05:23 AM (IST)
Hero Image
US Firing: न्यूयॉर्क के सबवे स्टेशन पर गोलीबारी, एक की मौत; पांच लोग घायल (फोटो रायटर)

रायटर, न्यूयॉर्क सिटी। अमेरिका के न्यूयॉर्क में गोलीबारी की घटना सामने आई है। न्यूयॉर्क सिटी पुलिस ने सोमवार को बताया कि ब्रोंक्स के एक सबवे स्टेशन पर छह लोगों को गोली मार दी गई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और अन्य पांच घायल हो गए।

सबवे स्टेशन पर गोलीबारी करने के बाद हमलावर हुआ फरार

पुलिस ने कहा कि ये घटना शाम करीब 4:38 बजे हुई। सबवे स्टेशन पर गोलीबारी करने के बाद हमलावर भी फरार हो गया है। पुलिस ने कहा कि करीब 30 साल के एक व्यक्ति की फायरिंग में मौत हो गई है। स्थानीय मीडिया ने पुलिस सूत्रों का हवाला देते हुए बताया कि गोलीबारी में घायल हुए पांच लोगों को गंभीर रूप से चोटें आई हैं।

मामले में नहीं हुई किसी की गिरफ्तारी

न्यूयॉर्क पुलिस विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि इस गोलीबारी की घटना में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट नहीं बताा है कि गोलीबारी में घायल हुए लोगों की हालत कैसी है।

यह भी पढ़ें- Pakistan Elections 2024: नवाज शरीफ का प्रधानमंत्री बनना तय! विपक्ष में बैठेगी इमरान खान की PTI; इस फॉर्मूले के तहत बनेगी सरकार

यह भी पढ़ें- Pakistan Elections: पाकिस्तान में चुनाव बाद भी हिंसा जारी, इमरान खान की पार्टी के नेता की गोली मारकर हत्या