Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

US News: तेजी से वाशिंगटन में फैल रही जंगल की आग, कई घर हुए क्षतिग्रस्त; हजारों लोगों को निकासी का आदेश जारी

जंगल की आग तेजी से वाशिंगटन राज्य में भी फैलने लगी है जिसको देखते हुए हजारों लोगों को निकासी के आदेश दिए गए हैं। इस आग की चपेट में आकर कुछ घर भी जल चुके हैं। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मेडिकल लेक में ईस्टर्न स्टेट हॉस्पिटल से मरीजों और कर्मचारियों को निकालने में मदद करने के लिए नेशनल गार्ड के सैनिकों को बुलाया गया था।

By AgencyEdited By: Shalini KumariUpdated: Sat, 19 Aug 2023 11:44 AM (IST)
Hero Image
वाशिंगटन तक फैली जंगल की आग, लोगों को निकासी के आदेश जारी

वाशिंगटन, एपी। तेजी से बढ़ती जंगल की आग शुक्रवार को वाशिंगटन राज्य में फैल गई है, जिसके चपेट में आकर कुछ घर भी जल गए। वर्तमान स्थिति को देखते हुए ग्रामीण समुदायों के हजारों लोगों को निकासी के आदेश देने पड़े हैं।

पूर्वी वाशिंगटन में स्पोकेन के पास तथाकथित ग्रे फायर, दोपहर के आसपास शुरू हुई और कुछ घंटों में ही 35-मील प्रति घंटे की रफ्तार से 4.7 वर्ग मील (12 वर्ग किलोमीटर) घास, लकड़ी और गेहूं में फैल गई।

अस्पताल खाली कराने के लिए बुलाए गए सैनिक

मेडिकल लेक के लिए लेवल 3 या 'गो नाओ' निकासी जारी की गई थी। इस हादसे में अब तक लगभग 4,800 लोगों के कुछ घर और अन्य इमारतें जल गई थीं। हालांकि, अधिकारियों ने अब तक स्पष्ट नहीं किया है कि इसमें कितने लोग प्रभावित हुए हैं। मेडिकल लेक में 367 बिस्तरों वाली मनोरोग सुविधा, ईस्टर्न स्टेट हॉस्पिटल से मरीजों और कर्मचारियों को निकालने में मदद करने के लिए नेशनल गार्ड के सैनिकों को बुलाया गया था।

कई लोगों को दिए निकासी के आदेश

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, स्पोकेन काउंटी शेरिफ जॉन नोवेल्स ने कहा कि प्रतिनिधि घर-घर जाकर लोगों से अपने घर छोड़ने का आग्रह कर रहे थे। नोवेल्स ने कहा, "हमें नाव से लोगों को बचाना पड़ा।  हमें हेलीकॉप्टर से लोगों को बचाना पड़ा। यदि आप निकासी क्षेत्र में हैं, तो चले जाएं। हमारे पास कुछ लोग हैं, जिन्होंने जाने से इनकार कर दिया।"

लेवल-2 और लेवल-3 की चेतावनी जारी

निकटवर्ती फोर लेक्स के लिए भी निकासी आदेश जारी किए गए, जिसमें लगभग 500 निवासी हैं और चेनी शहर के लिए शुक्रवार रात लेवल 2 निकासी चेतावनी जारी की गई, जिसमें लोगों से खाली करने के लिए तैयार रहने का आग्रह किया गया। यहां पर 13,000 से अधिक निवासी हैं। अलर्ट में पूर्वी वाशिंगटन विश्वविद्यालय के कर्मचारी और छात्र शामिल थे, जो चेनी में स्थित है।

तेजी से फैल रही आग

राष्ट्रीय मौसम सेवा ने शुष्क परिस्थितियों और तेज हवाओं की संभावना का हवाला देते हुए गंभीर आग की स्थिति की चेतावनी दी थी, जिससे नई या मौजूदा आग तेजी से फैल सकती है। अधिकारी ग्रे फायर से लड़ने के लिए अधिक विमान और अग्निशामकों को बुला रहे थे, जिससे अंतरराज्यीय 90 बंद हो गया।

आग के कारणों का नहीं लगा पता

प्राकृतिक संसाधन विभाग ने सोशल मीडिया पर कहा, "फसल भूमि, रेंज भूमि, प्राथमिक संरचना और माध्यमिक संरचनाएं खतरे में हैं।" स्मिली ने कहा कि ये आग पिछले दो दिनों में राज्य भर में भड़की 36 आग की घटनाओं में से एक थी, हालांकि अधिकांश छोटी थीं और उन पर जल्दी ही काबू पा लिया गया। आग किस वजह से लगी, इस बारे में तत्काल कोई जानकारी नहीं है।