Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

राष्ट्रपति की पोती नाओमी ने व्हाइट हाउस में रचाई शादी, 200 साल पुरानी इस परंपरा को निभाएगा बाइडन परिवार

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की 28 साल की पोती नाओमी बाइडेन ने 25 वर्षीय पीटर नील के साथ शादी कर ली है। दोनों की शादी की रस्में व्हाइट हाउस में हुई। इस शादी की गतिविधियों पर हुए खर्चा का भुगतान बाइडन परिवार करेगा।

By AgencyEdited By: Mohd FaisalUpdated: Sun, 20 Nov 2022 02:33 AM (IST)
Hero Image
America: राष्ट्रपति की पोती नाओमी ने व्हाइट हाउस में रचाई शादी (फाइल फोटो)

वाशिंगटन, एजेंसी। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की पोती नाओमी बाइडन ने शनिवार को अपने मंगेतर पीटर नील से शादी रचाई। नाओमी जहां पेशे से वकील हैं वहीं पीटर वर्तमान में राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए काम कर रहे जार्जटाउन यूनिवर्सिटी ला सेंटर में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वर-वधू की इच्छा पर इस शादी समारोह से मीडिया को दूर रखा गया।

व्हाइट हाउस के इतिहास में यह 19वीं शादी

व्हाइट हाउस के इतिहास में यह उन्नीसवीं शादी थी। यहां सबसे पहली शादी 1812 में हुई थी। उस समय तत्कालीन प्रथम महिला डाली मैडिसन की बहन ने सुप्रीम कोर्ट के एसोसिएट जज से शादी रचाई थी। नाओमी राष्ट्रपति के बेटे हंटर और उनकी पहली पत्नी कैथलीन बुहले की बेटी हैं। राष्ट्रपति की पत्नी जिल बाइडन की संचार निदेशक, एलिजाबेथ अलेक्जेंडर, कहा कि इस शादी की गतिविधियों पर हुए खर्चा का भुगतान बाइडन परिवार करेगा। व्हाइट हाउस में होने वाली शादियों की यही परपंरा रही है।

मीडिया को नहीं किया शादी के कार्यक्रम में आमंत्रित

व्हाइट हाउस की प्रवक्ता कैरिन ज्यां पियरे ने कहा शादी करने वाले जोड़ी की इच्छा पर मीडिया को इस कार्यक्रम में आमंत्रित नहीं किया गया। राष्ट्रपति के मुख्य प्रवक्ता ने शुक्रवार को कहा था कि नाओमी बाइडेन और पीटर की शादी एक निजी शादी है। यह एक पारिवारिक कार्यक्रम है, जिस वजह से मीडिया को इस शादी के लिए आमंत्रित नहीं किया गया था।

व्हाइट हाउस में अब तक 18 शादियां हुई

उल्लेखनीय है कि व्हाइट हाउस के 200 से अधिक वर्षों के इतिहास में ये उन्नीवसवीं शादी थी। अब तक व्हाइट हाउस में 18 शादियां हो चुकी हैं, जिनमें 1971 में रिचर्ड निक्सन की बेटी ट्रिशिया और 1967 में लिंडन जॉनसन की बेटी लिंडा की शादी हुई थी।

80 साल के हुए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन, साल 1942 में हुआ था जन्म

अमेरिका में बर्फीले तूफान ने बरपाया कहर, पश्चिमी न्यूयार्क में इमरजेंसी की घोषणा; कई लोगों की मौत