Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Diwali 2023: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- प्रेम और एकता का संदेश देता है यह त्योहार

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने दुनिया भर में जश्न मना रहे लोगों को दिवाली की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने इस मौके पर लोगों को बधाई संदेश देते हुए कहा कि दिवाली अज्ञानता घृणा और विभाजन के अंधेरे पर ज्ञान प्रेम और एकता की रोशनी खोजने के संदेश का प्रतीक है।उन्होंने कहा कि कई पीढ़ियों से दक्षिण एशियाई अमेरिकियों ने दीवाली की परंपराओं को हमारे राष्ट्र के ताने-बाने में बुना है

By Jagran NewsEdited By: Sonu GuptaUpdated: Sun, 12 Nov 2023 09:38 PM (IST)
Hero Image
जो बाइडन ने दी दिवाली की शुभकामनाएं। फाइल फोटो।

डिजिटल डेस्क , वाशिंगटन। देश और दुनिया में आज दिवाली का त्योहार बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने अमेरिका और दुनिया भर में जश्न मना रहे लोगों को दिवाली की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने इस मौके पर लोगों को बधाई संदेश देते हुए कहा कि दिवाली अज्ञानता, घृणा और विभाजन के अंधेरे पर ज्ञान, प्रेम और एकता की रोशनी खोजने के संदेश का प्रतीक है।

एकता और प्रकाश का संदेश देता है दिवालीः बाइडन

उन्होंने कहा कि कई पीढ़ियों से दक्षिण एशियाई अमेरिकियों ने दीवाली की परंपराओं को हमारे राष्ट्र के ताने-बाने में बुना है, जो अज्ञानता, घृणा और विभाजन के अंधकार पर ज्ञान, प्रेम और एकता के प्रकाश का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि यह संदेश अमेरिका को पिछले कुछ सालों के दौरान मजबूत होकर उभरने में मदद की है। 

दिवाली अज्ञानता, घृणा और विभाजन के अंधेरे पर ज्ञान, प्रेम और एकता की रोशनी खोजने के संदेश का प्रतीक है। यह एक संदेश है, जिसने हमारे राष्ट्र को पिछले कुछ कठिन वर्षों से मजबूत होकर उभरने में मदद की है। अमेरिका और दुनिया भर में जश्न मना रहे एक अरब से अधिक हिंदुओं, जैनियों, सिखों और बौद्धों को, हम आपको दिवाली की शुभकामनाएं देते हैं।- जो बाइडन, अमेरिकी राष्ट्रपति

यह भी पढ़ेंः Diwali 2023: दिवाली के मौके पर PM Modi ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं, कहा- इस त्योहार आपके घर आए खुशियां और समृद्धि

यह भी पढ़ेंः Diwali 2023: दिवाली के खास मौके पर राष्ट्रपति मुर्मु से मिले उपराष्ट्रपति धनखड़, PM मोदी सहित कई केंद्रीय मंत्री, देखिये तस्वीरें