Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

कमला हैरिस बनीं डेमोक्रेटिक पार्टी की राष्ट्रपति उम्मीदवार, चुनाव में होगा डोनाल्ड ट्रंप से सीधा मुकाबला

भारतीय मूल की कमला हैरिस ने इतिहास रच दिया है। डेमोक्रेटिक पार्टी ने उप राष्ट्रपति कमला हैरिस को अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना आधिकारिक उम्मीदवार घोषित कर दिया है। चुनाव में उनका मुकाबला रिपब्लिकन पार्टी के डोनाल्ड ट्रंप होगा। हैरिस ने डेमोक्रेटिक पार्टी का आधिकारिक उम्मीदवार होने के लिए प्रयाप्त संख्या में पार्टी के प्रतिनिधियों का वोट हासिल कर लिया है।

By Agency Edited By: Sachin Pandey Updated: Sat, 03 Aug 2024 10:21 AM (IST)
Hero Image
डेमोक्रेटिक पार्टी ने कमला हैरिस को अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव का प्रत्याशी घोषित किया। (फोटो- रॉयटर्स)

एजेंसी, वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव को लेकर सरगर्मियां जोरों पर हैं। इस बीच डेमोक्रेटिक पार्टी से उप राष्ट्रपति कमला हैरिस को राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना आधिकारिक उम्मीदवार घोषित कर दिया है। अमेरिका में पांच नवंबर को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में कमला हैरिस प्रतिद्वंदी रिपब्लिकन पार्टी के 78 वर्षीय डोलांड ट्रंप हैं। 

22 अगस्त को होगा एलान

मौजूदा राष्ट्रपति जो बाइडन के अमेरिकी चुनाव से नाम वापस लेने के बाद कमला हैरिस का नाम आगे किया था, जिसके बाद हैरिस ने अपना चुनावी कैंपेन शुरू किया था। अब अगस्त के आखिर में शिकागो सम्मेलन में हैरिस के नाम की आधिकारिक घोषणा होगी। कमला हैरिस के नाम का आधिकारिक एलान 22 अगस्त को किया जाएगा। 

हैरिस को 4,000 पार्टी डेलीगेट्स ने वोट किया

कमला हैरिस को लगभग 4,000 पार्टी डेलीगेट्स ने वोट किया। उन्होंने पार्टी का उम्मीदवार चुने जाने के लिए डेमोक्रेटिक डेलीगेट्स के पर्याप्त संख्या में मत हासिल कर लिए हैं। समर्थन हासिल करने के बाद कमला हैरिस ने कहा कि मैं अमेरिका के राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक उम्मीदवार बनकर सम्मानित महसूस कर रही हूं।

— Kamala Harris (@KamalaHarris) August 2, 2024

वर्चुअल वोट के जरिए हुआ नामांकन

इस तरह से कमला हैरिस ने डेमोक्रेटिक पार्टी पर पूरा नियंत्रण हासिल कर लिया है। पार्टी के नेशनल कमेटी के अध्यक्ष ने शुक्रवार को एलान किया कि कमला हैरिस को आधिकारिक तौर पर डेमोक्रेटिक अमेरिकी राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार और प्रमुख पार्टी टिकट के शीर्ष पर पहली गैर-श्वेत महिला बनने के लिए प्रतिनिधियों से जरूरी वोट प्राप्त हुए। हैरिस का नामांकन वर्चुअल वोट के जरिए हुआ।

अगले सप्ताह आधिकारिक तौर पर नामांकन करूंगी- कमला

कमला हैरिस ने कहा कि मैं अगले सप्ताह आधिकारिक तौर पर नामांकन करूंगी। यह अभियान देश प्रेम से ओत-प्रोत लोगों के एक साथ आने और अपनी सर्वश्रेष्ठ स्थिति के लिए लड़ने के बारे में है। उन्होंने लोगों से उनके अभियान से जुड़ने और उन्हें दान करने की भी अपील की।

नोट: पूर्व में इस समाचार में यह जानकारी दी गई थी कि कमला हैरिस उम्मीदवार बनेगी और आधिकारिक उम्मीदवार बनने के बाद हमने समाचार को और इसके तथ्यों को अपडेट किया है।

ये भी पढ़ें: इजरायल का सुरक्षा कवच बनेगा अमेरिका, पश्चिम एशिया में तैनात होंगे लड़ाकू जेट और नौसेना जहाज