Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

डोनाल्ड ट्रंप और कमला हैरिस पर ईरान से रखी जा रही नजर? अमेरिकी एजेंसियों का दावा- चुनावी अभियान हैक हो रहा

अमेरिकी खुफिया अधिकारियों ने ईरान पर डोनाल्ड ट्रंप और कमला हैरिस के राष्ट्रपती अभियान को हैक करने का आरोप लगाया है। अमेरिकी सरकार की एफबीआइ और अन्य केंद्रीय एजेंसियों ने पहली बार ईरान पर चुनाव में दखलअंदाजी का आरोप लगाया है। अमेरिका ने इस बारे में विस्तृत विवरण नहीं दिया कि उसकी एजेंसियां कैसे इस निष्कर्ष पर पहुंचीं कि इसके लिए ईरान जिम्मेदार है।

By Agency Edited By: Nidhi Avinash Updated: Tue, 20 Aug 2024 11:00 PM (IST)
Hero Image
डोनाल्ड ट्रंप और कमला हैरिस पर ईरान से रखी जा रही नजर? (Image: ANI)

वाशिंगटन, एपी। अमेरिकी खुफिया अधिकारियों ने सोमवार को आरोप लगाया कि पिछले दिनों डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपती अभियान को ईरान ने हैक किया था। अधिकारी ने कहा कि उसने हैरिस के चुनावी अभियान को भी हैक करने की कोशिश की।

अमेरिकी अधिकारियों के लिए एक गंभीर चिंता का विषय 

ईरान अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में दखलअंदाजी का प्रयास कर रहा है, जिससे वह चुनाव को अपने अनुरूप आकार दे सके। अमेरिकी सरकार की एफबीआइ और अन्य केंद्रीय एजेंसियों ने पहली बार ईरान पर चुनाव में दखलअंदाजी का आरोप लगाया है। हैकिंग ने यह भी रेखांकित किया कि कैसे रूस और चीन जैसे अधिक मजबूत विरोधियों के अलावा ईरान लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं की रक्षा करने वाले अमेरिकी अधिकारियों के लिए एक गंभीर चिंता का विषय बना हुआ है।

अमेरिकी अधिकारियों को विश्वास

ट्रंप के अभियान को निशाना बनाने के अलावा अमेरिकी अधिकारियों को विश्वास है कि ईरान ने कमला हैरिस के चुनावी अभियान को भी हैक करने की कोशिश की। अमेरिका ने इस बारे में विस्तृत विवरण नहीं दिया कि उसकी एजेंसियां कैसे इस निष्कर्ष पर पहुंचीं कि इसके लिए ईरान जिम्मेदार है।

ट्रंप जीते तो मस्क को अपनी सरकार में देंगे जगह

अमेरिकी राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अगर वह नवंबर में चुनाव जीतते हैं तो वह दिग्गज कारोबारी एलन मस्क को कैबिनेट में शामिल करने या सलाहकार पद के लिए विचार करेंगे। इसके बाद मस्क ने पोस्ट किया कि मैं देश की सेवा करने को तैयार हूं।

यह भी पढ़ें:  अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और उनके परिवार पर जारी की गई 300 पेज की रिपोर्ट, सत्ता का दुरुपयोग करने का आरोप

यह भी पढ़ें: India Day Parade: न्यूयार्क में इंडिया डे परेड में दिखी राम मंदिर की झांकी, सोनाक्षी और जहीर इकबाल भी पहुंचे