Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

US Shooting: अमेरिका के मिसौरी में सेंट लुइस हाई स्कूल में गोलीबारी से 2 की मौत, हमलावर को पुलिस ने किया ढेर

सेंट लुइस हाई स्कूल में एक बंदूकधारी द्वारा गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई है और छह अन्य घायल बताए जा रहे हैं। हालांकि जांच में जुटी पुलिस ने संदिग्ध की गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया।

By AgencyEdited By: Mahen KhannaUpdated: Tue, 25 Oct 2022 06:27 AM (IST)
Hero Image
अमेरिका के सेंट लुइस हाई स्कूल में गोलीबारी।

मिसौरी, एजेंसी। अमेरिका में बंदूक के इस्तेमाल पर रोक लगाने के लिए कई कानून बनाए गए लेकिन आज भी गोलीबारी की घटनाएं वहां आम है। ताजा मामला वहां के मिसौरी से आया है। यहां के सेंट लुइस हाई स्कूल में बंदूकधारी द्वारा की गई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई है और छह अन्य घायल हो गए। इसके बाद जांच में जुटी पुलिस ने एक संदिग्ध की गोली मारकर हत्या कर दी। मारे गए लोगों में एक महिला और एक किशोर लड़की थी, जिनकी स्कूल में मौत हो गई थी। 

घटना में नौ लोगों को लगी गोली

यूएसए टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना सेंट्रल विजुअल एंड परफॉर्मिंग आर्ट्स हाई स्कूल में हुई और शूटर को स्कूल के अंदर पुलिस ने गोली मार दी। कमिश्नर माइक सैक ने एक समाचार ब्रीफिंग में कहा कि यह हम सभी के लिए एक दिल दहला देने वाला दिन है। उन्होंने बताया कि इस घटना में नौ लोगों को गोली लगने की बात सामने आई है, वहीं सैकड़ों अन्य लोग बच गए।

संदिग्ध की अस्पताल में मौत

सैक ने कहा कि बंदूकधारी सहित आठ लोगों को अस्पताल ले जाया गया जिसके बाद संदिग्ध की अस्पताल में मौत हो गई। घटना के बाद अधिकारियों ने पीड़ितों के परिवारों को सूचित किया। सैक ने कहा कि संदिग्ध की पहचान अभी तक पूरी नहीं हो पाई है। उन्होंने बताया कि लोगों को कई घाव हुए हैं और बंदूक की गोली के घाव भी देखने को मिले हैं। 

शूटर ने पुलिस पर भी की गोलीबारी, जवाबी कार्रवाई में हुआ ढेर

बता दें कि पुलिस अधिकारियों को स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 9:10 बजे इस घटना की जानकारी मिली। पुलिस अधिकारियों को सूचना मिलने के बाद वे कुछ ही मिनटों में घटनास्थल पर पहुंच गए और तुरंत स्कूल को घेर लिया। बाद में, स्कूल के छात्रों ने अधिकारियों को बताया कि एक शूटर एक लंबी बंदूक से लैस था। इसी दौरान शूटर ने फायरिंग कर दी और जवाबी हमले में पुलिस ने आरोपी को मार गिराया। 

यह भी पढ़ें- New York Subway: न्यूयार्क मेट्रो में बहस के बाद 15 वर्षीय किशोर की गोली मारकर हत्या

US Shooting: अमेरिका के उत्तरी कैरोलिना में गोलीबारी कर 5 हत्याओं का आरोपी गिरफ्तारी के बाद अस्पताल में भर्ती