Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

US Shooting: डलास में गोली का शिकार हुआ 11 वर्षीय किशोर, 14 साल की लड़की ने दिया वारदात को अंजाम

US Shooting डलास अपार्टमेंट परिसर की पार्किंग में एक 11 वर्षीय किशोर की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। बता दें कि 14 वर्षीय नाबालिग लड़की ने एक अन्य बच्चे के साथ बहस के दौरान बंदूक चलाई थी।

By AgencyEdited By: Nidhi AvinashUpdated: Tue, 17 Jan 2023 08:09 AM (IST)
Hero Image
US Shooting: डलास में गोली का शिकार हुआ 11 वर्षीय किशोर, 14 साल की लड़की ने दिया वारदात को अंजाम

डलास, एजेंसी। Shooting in US: अमेरिका में फिर एक बच्चा गोलीबारी का शिकार हुआ है। डलास अपार्टमेंट परिसर की पार्किंग में एक 11 वर्षीय किशोर की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। बता दें कि 14 वर्षीय नाबालिग लड़की ने एक अन्य बच्चे के साथ बहस के दौरान बंदूक चलाई थी।

अन्य लड़की को मारना चाहती थी आरोपी लड़की

पुलिस के मुताबिक, 14 साल की लड़की ने उस लड़की की दिशा में गोली मारी जिसके साथ वह लड़ रही थी, लेकिन गोली 11 साल के एक तमाशबीन को लग गई। बता दें कि घटना 15 जनवरी की दोपहर का है। पुलिस सार्जेंट वॉरेन मिशेल ने कहा कि इस घटना में शामिल सभी किशोर हैं और यह काफी एक भयानक घटना है।

US Shooting: कैलिफोर्निया में गोलीबारी से 6 लोगों की मौत, 17 वर्षीय मां और उसके छह महीने के बच्चे की भी गई जान

अस्पताल में हुई 11 वर्षीय बच्चे की मौत

11 वर्षीय बच्चे को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि 14 वर्षीय लड़की वारदात वाली जगह से फरार हो गई थी, लेकिन बाद में उसे एक अपार्टमेंट परिसर से हिरासत में ले लिया गया। पुलिस के मुताबिक, 14 वर्षीय को लड़की को किशोर न्याय केंद्र में रखा गया है और उस पर हत्या का आरोप लगाया जा सकता है। पुलिस ने हथियार बरामद कर लिया है, जिसकी जांच जारी है।

कैलिफोर्निया में गोलीबारी की घटना

अमेरिका में गोलीबारी की घटना थमने का नाम ही नहीं ले रही है। 16 जनवरी की सुबह राज्य कैलिफोर्निया के मध्य में स्थित एक घर में गोलीबारी की घटना हुई है, जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मृतकों में 17 वर्षीय मां और उसका 6 महीने का बच्चा भी शामिल है। उन्होंने बताया कि अधिकारी कम से कम दो संदिग्धों की तलाश कर रहे हैं। 

तुलारे काउंटी शेरिफ कार्यालय ने बताया कि अमेरिकी राज्य कैलिफोर्निया के गोशेन में गोलीबारी हुई। इसमें एक मासूम बच्चे समेत छह लोगों की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि यह गोलीबारी 16 जनवरी तड़के मध्य कैलिफोर्निया में एक घर में हुई।

Australian Open 2023: ऑस्ट्रेलियन ओपन में रूस और बेलारूस के झंडे पर लगा प्रतिबंध, यूक्रेन ने जताया था विरोध

Pakistan: UN ने भी माना पाकिस्तान में लगातार बढ़ रहे जबरन धर्म परिवर्तन और शादी के मामले, कार्रवाई की अपील