Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

US Shooting: अमेरिका में स्ट्रीट पार्टी के दौरान अंधाधुंध गोलीबारी, दो लोगों की मौत; 12 घायल

US Shooting News मिशिगन प्रांत में गोलीबारी की घटना सामने आई है। पुलिस ने कहा कि डेट्रोइट से 164 किलोमीटर दूर सागिनाव में शनिवार आधी रात के आसपास पार्टी में करीब 200 लोग मौजूद थे तभी किसी ने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। पार्किंग स्थल पर जब गोलीबारी की गई उस समय बड़ी संख्या में लोग जमा थे। किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

By AgencyEdited By: Mahen KhannaUpdated: Mon, 26 Jun 2023 04:06 AM (IST)
Hero Image
US Shooting News मिशिगन प्रांत में हुई गोलीबारी

सागिनाव, एपी। US Shooting अमेरिका के मिशिगन प्रांत में स्ट्रीट पार्टी के दौरान हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई और 12 लोग घायल हो गए। इस पार्टी में लोगों को इंटरनेट मीडिया पर आमंत्रित किया गया था। पुलिस ने कहा कि डेट्रोइट से 164 किलोमीटर दूर सागिनाव में शनिवार आधी रात के आसपास पार्टी में करीब 200 लोग मौजूद थे तभी किसी ने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी।

अभी तक गिरफ्त से बाहर आरोपी

गोलीबारी के बाद मची भगदड़ में तीन लोगों को कार ने टक्कर मार दी। जांचकर्ताओं ने कहा है कि पांच विभिन्न प्रकारों की बंदूकों से फायरिंग की गई। किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। गोलीबारी का कारण भी स्पष्ट नहीं है। वहीं मिसौरी के कैनसस सिटी में रविवार सुबह हुई गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई और पांच घायल हो गए।

पार्किंग स्थल पर जब गोलीबारी की गई उस समय बड़ी संख्या में लोग जमा थे। किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। इस जगह से कुछ दूरी पर रविवार को ही गोलीबारी की एक और घटना हुई। इसमें कई लोगों के घायल होने की खबर है। इन मामलों में भी गोलीबारी का कारण स्पष्ट नहीं है।

यह विडियो भी देखें