Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

US Shooting: वर्जीनिया शहर के स्कूल में गोलीबारी, 6 साल के छात्र ने क्लासरूम में टीचर पर चलाई गोली

अमेरिका के एक स्कूल में एक बार फिर गोलीबारी का मामला सामने आया है। वर्जीनिया शहर के प्राथमिकी विद्यालय में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह गोलीबारी रिचनेक एलीमेंट्री स्कूल में हुई है। पुलिस ने जानकारी दी एक छह वर्षीय छात्र ने क्लासरूम में शिक्षक पर गोली चला दी।

By AgencyEdited By: Piyush KumarUpdated: Sat, 07 Jan 2023 05:31 AM (IST)
Hero Image
अमेरिका के वर्जीनिया शहर के प्राथमिकी विद्यालय में गोलीबारी की घटना सामने आई। (फोटो सोर्स: एपी)

वर्जीनिया, एजेंसी। अमेरिका के वर्जीनिया शहर के प्राथमिकी विद्यालय में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह गोलीबारी रिचनेक एलीमेंट्री स्कूल में हुई है। पुलिस ने जानकारी दी कि एक छह वर्षीय छात्र ने क्लासरूम में अपनी टीचर पर गोली चलाई है। यह घटना फर्स्ट ग्रेड क्लासरूम में हुई है।  पुलिस ने कहा कि रिचनेक एलीमेंट्री स्कूल में हुई गोलीबारी में कोई छात्र घायल नहीं हुआ है।

समाचार एजेंसी एपी के मुताबिक, लगभग 30 साल की टीचर को गोलीबारी में चोट आई है। गनीमत है कि उन्हें अस्पताल ले जाने के बाद उनकी हालत में कुछ सुधार आया। पुलिस ने कहा कि बच्चे के पास कक्षा में एक हैंडगन थी। छात्र को हिरासत में ले लिया गया। जानकारी के मुताबिक, गोलीबारी के बाद क्लासरूम में अफरा तफरी का माहौल पैदा हो गया और ज्यादातर बच्चे रोने लगे। 

गोलीबारी में किसी बच्चे को नहीं लगी चोट

पुलिस के मुताबिक, छात्रों को सुरक्षित उनके माता-पिता के पास पहुंचाया गया। इस घटना को लेकर पुलिस प्रमुख स्टीव ड्रू ने संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि यह एक आकस्मिक शूटिंग नहीं थी। वहीं, स्कूल अधीक्षक जॉर्ज पार्कर ने बंदूकों को स्कूल से बाहर रखने में शिक्षकों की असमर्थता पर खेद व्यक्त किया। वो इस घटना से काफी निराश हैं। उन्होंने कहा कि हमें अपने नौजवानों के हाथों से बंदूकें दूर रखने की जरूरत है। पुलिस प्रमुख ने इस सवाल का जवाब नहीं दिया कि क्या अधिकारी लड़के के माता-पिता के संपर्क में हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग के सदस्य गोलीबारी की जांच पड़ताल को संभाल रहे हैं।

न्यूपोर्ट न्यूज के अनुसार, वर्जीनिया की आबादी लगभग 185,000 लोगों की है। यह राज्य अपने शिपयार्ड के लिए जाना जाता है, जहां विमान वाहक और य यू.एस. नौसेना के जहाज को तैयार किया जाता है।

यह भी पढ़ेंRussia Ukraine War: यूक्रेन को 3.75 बिलियन US डॅालर के एक और सैन्य सहायता पैकेज देगा अमेरिका