Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

America: कोर्ट ने महिला को सुनाई 30 साल की सजा, अमेरिकी सैनिक की हत्या मामले में पाई गई थीं दोषी

अमेरिका में एक महिला को एक सैनिक की लाश छिपाने में मदद करने के लिए दोषी ठहराया गया। दोषी ठहराने के बाद महिला को 30 वर्षों की सजा सुनाई गई है। बता दें कि टेक्सास की रहने वाली महिला ने 2020 में एक अमेरिकी महिला सैनिक के शव को ठिकाने लगाने में मदद की थी जिसमें उसे सजा सुनाई गई है।

By AgencyEdited By: Devshanker ChovdharyUpdated: Tue, 15 Aug 2023 05:57 PM (IST)
Hero Image
अमेरिकी सैनिक वैनेसा गुइलेन की मौत 2020 मं हुई थी। (फोटो- एपी)

ऑस्टिन, एपी। अमेरिका में एक महिला को एक सैनिक की लाश छिपाने में मदद करने के लिए दोषी ठहराया गया। दोषी ठहराने के बाद महिला को 30 वर्षों की सजा सुनाई गई है। बता दें कि टेक्सास की रहने वाली महिला ने 2020 में एक अमेरिकी महिला सैनिक के शव को ठिकाने लगाने में मदद की थी, जिसमें उसे सजा सुनाई गई है।

सैनिक की हत्या मामले में महिला दोषी करार

दोषी महिला सेसिली एगुइलर को अमेरिकी सैनिक वैनेसा गुइलेन की मौत के मामले में गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में एकमात्र संदिग्ध (महिला) की गिरफ्तारी हुई है। सैनिक की मौत टेक्सास के किलेन के पास फोर्ट कैवाज़ोस में हुई थी। महिला को झूठी गवाही देने के आरोप में भी दोषी पाया गया।

कोर्ट ने महिला को सुनाई 30 साल की सजा

अदालत में चली लंबी कार्यवाही के बाद सजा सुनाई गई। अदालत द्वारा फैसला सुनाए जाने के बाद वकील जैमे एस्परज़ा ने कहा कि यह एगुइलर को मिलने वाली अधिकतम सजा (30 वर्ष) है। वकील ने कहा कि महिला को सजा मिलने के बाद मृतक सैनिक के परिवार को थोड़ी सी राहत मिली होगी। मृतक सैनिक के परिजनों ने कुछ वर्षों में असहनीय दर्द सहा है।

बॉयफ्रेंड की मदद से महिला ने की थी हत्या

संघीय और राज्य अधिकारियों के अनुसार, एगुइलर ने अपने बॉयफ्रेंड एरोन रॉबिन्सन की मदद से वैनेसा गुइलेन की हत्या की थी। दोषी महिला के बॉयफ्रेंड ने वैनेसा गुइलेन की लाश मिलने के बाद आत्महत्या कर ली थी। एरोन रॉबिन्सन भी एक अमेरिकी सैनिक था। जानकारी के अनुसार, दोनों ने मिलकर सैनिक की हत्या करने के बाद उसके शरीर को टुकड़े-टुकड़े करके जंगल में फेंक दिया था।