Move to Jagran APP

अमेरिका में इंडियन ज्वेलरी बिजनेसमैन के बीच डर का माहौल, अब तक तीन हाई-प्रोफाइल हुई डकैतियां; 5 गिरफ्तार

अमेरिका में नेवार्क से लेकर सनीवेल तक भारतीय आभूषण व्यवसायों को निशाना बनाया जा रहा है। लगातार कई डकैतियों के मामले सामने आए हैं। इसके कारण लाखों डालर की संपत्ति का नुकसान हुआ है। व्यापारियों और स्थानीय समुदाय के बीच दहशत का माहौल है। कैलिफोर्निया के शहर सनीवेल में ऐसी कम से कम तीन हाई-प्रोफाइल डकैतियां हुई हैं। पुलिस ने इस मामले में अबतक पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।

By Agency Edited By: Nidhi Avinash Updated: Sat, 15 Jun 2024 08:50 PM (IST)
Hero Image
अमेरिका में इंडियन ज्वेलरी बिजनेसमैन के बीच डर का माहौल (Iamge: Jagran)

पीटीआई, वाशिंगटन। अमेरिका में नेवार्क से लेकर सनीवेल तक भारतीय आभूषण व्यवसायों को निशाना बनाया जा रहा है। लगातार कई डकैतियों के मामले सामने आए हैं। इसके कारण लाखों डालर की संपत्ति का नुकसान हुआ है। व्यापारियों और स्थानीय समुदाय के बीच दहशत का माहौल है।

कैलिफोर्निया के शहर सनीवेल में ऐसी कम से कम तीन हाई-प्रोफाइल डकैतियां हुई हैं। डकैतियों को देखते हुए सिलिकान वैली के अधिकारियों ने भारतीय-अमेरिकी समुदाय के सदस्यों और नेताओं के साथ बैठक की है। उन्होंने अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस बैठक में सनीवेल शहर के मेयर लैरी क्लेन, पुलिस प्रमुख फान गो, अंतरिम सिटी मैनेजर टिम किर्बी शामिल थे।

अब तक पांच लोग हुए गिरफ्तार

पुलिस ने इस मामले में अबतक पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। जांच जारी है और आने वाले समय में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं। पुलिस प्रमुख फान गो ने भविष्य में होने वाली घटनाओं को रोकने में मदद के लिए कारोबारियों के साथ महत्वपूर्ण सुरक्षा और रोकथाम उपायों को साझा किया है।

पुलिस ने भारतवंशियों को यह भी आश्वासन दिया है कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और सुरक्षा बढ़ाने के लिए पुलिस गश्त बढ़ाई जाएगी। अमेरिकी-भारतीय समुदाय से जुड़े अजय जैन भुटोरिया ने कहा कि कारोबारी यह जानकर राहत महसूस कर रहे हैं कि उनकी सुरक्षा के लिए प्रभावी उपाय किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: किसी चमत्कार से कम नहीं...हथिनी ने जुड़वा बच्चों को दिया जन्म, उनमें से एक नर और एक मादा

यह भी पढ़ें: यूक्रेन के ताजा हमले में सात रूसियों की मौत से बौखलाया रूस, पुतिन की सेना ने वोवचंस्क शहर को चारों तरफ से घेरा