Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Chandrayaan-3 की सफलता पर अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने दी बधाई, बोलीं; 'यह एक अविश्वसनीय उपलब्धि है'

मिशन Chandrayaan-3 की सफलता पर अमेरिकी (America) उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने देश को बधाई दी। उन्होंने कहा कि चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र पर चंद्रयान-3 की ऐतिहासिक लैंडिंग के लिए भारत को बधाई। उपराष्ट्रपति ने कहा कि यह एक अविश्वसनीय उपलब्धि है। हमें इस मिशन और अंतरिक्ष अन्वेषण में अधिक व्यापक रूप से आपके साथ साझेदारी करने पर गर्व है।

By Jagran NewsEdited By: Jagran News NetworkUpdated: Thu, 24 Aug 2023 07:48 AM (IST)
Hero Image
Chandrayaan-3 की सफलता पर अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने दी बधाई

अमेरिका, पीटीआई। अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने गुरुवार को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए भारत को बधाई दी।

और इसे "इसमें शामिल सभी वैज्ञानिकों और इंजीनियरों की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र पर चंद्रयान-3 की ऐतिहासिक लैंडिंग के लिए भारत को बधाई।

इसमें शामिल सभी वैज्ञानिकों और इंजीनियरों के लिए यह एक अविश्वसनीय उपलब्धि है। हमें इस मिशन और अंतरिक्ष अन्वेषण में अधिक व्यापक रूप से आपके साथ साझेदारी करने पर गर्व है।

Chandrayaan-3: आयरलैंड में मना चंद्रयान-3 की सफलता का जश्न, भारतीय टीम ने डबलिन से देखी लैंडिंग