Move to Jagran APP

Vedant Patel: कौन हैं भारतवंशी वेदांत पटेल, जिन्होंने अमेरिकी विदेश विभाग की प्रेसवार्ता कर रच दिया इतिहास

Vedant Patel गुजरात में पैदा हुए वेदांत पटेल ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने अमेरिकी विदेश विभाग की प्रेसवार्ता की। ऐसा करने वाले वेदांत पटेल पहले भारतीय-अमेरिकी हैं। व्हाइट हाउस के वरिष्ठ एसोसिएट संचार निदेशक मैट हिल ने ट्वीट कर पटेल को बधाई दी।

By Mohd FaisalEdited By: Updated: Wed, 07 Sep 2022 02:07 PM (IST)
Hero Image
Vedant Patel: कौन हैं भारतवंशी वेदांत पटेल (फोटो सोशल मीडिया)

वाशिंगटन, एजेंसी। अमेरिकी विदेश विभाग के प्रधान उप प्रवक्ता वेदांत पटेल (Vedant Patel) ने विभाग की डेली प्रेसवार्ता कर इतिहास रच दिया है। ऐसा करने वाले वेदांत पटेल पहले भारतवंशी हैं। गुजरात में पैदा हुए कैलिफोर्निया निवासी 33 वर्षीय वेदांत पटेल को यह मौका विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस के अवकाश पर होने के चलते मिला। इस दौरान उन्होंने अपनी बात को रखा। जिसके बाद उनकी तारीफ भी की गई।

अमेरिका की विदेश नीति से जुड़े कई मामलों पर बोले

दरअसल, अमेरिका की विदेश नीति से जुड़े मामलों पर मंगलवार को मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने यूक्रेन पर रूस के हमले, इरानी परमाणु समझौता और लिज ट्रस के ब्रिटेन की प्रधानमंत्री बनने जैसे विषयों पर चर्चा की। वह बुधवार को भी मीडिया को संबोधित करेंगे। व्हाइट हाउस के वरिष्ठ एसोसिएट संचार निदेशक मैट हिल ने ट्वीट कर पटेल को बधाई दी।

मैट हिल ने की वेदांत पटेल की तारीफ

व्हाइट हाउस के वरिष्ठ एसोसिएट संचार निदेशक मैट हिल ने कहा कि विश्व स्तर पर अमेरिका का प्रतिनिधित्व करना एक बड़ी जिम्मेदारी है, वेदांत ने बेहद पेशेवराना अंदाज और बहुत ही स्पष्ट रूप से अपनी बात रखी। व्हाइट हाउस की पूर्व उप संचार निदेशक पिली तोबार ने शुभकामना देते हुए कहा कि पोडियम पर वेदांत पटेल को देखकर अच्छा लगा।

कौन हैं वेदांत पटेल

बता दें कि कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय से स्नातक वेदांत पटेल व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति बाइडन के सहायक प्रेस सचिव और प्रवक्ता के रूप में कार्य कर चुके हैं। इससे पहले उन्होंने राष्ट्रपति उद्घाटन समिति और बाइडेन-हैरिस ट्रांजिशन के प्रवक्ता के रूप में कार्य किया है। वेदांत पटेल का जन्म गुजरात में हुआ था, वह कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय रिवरसाइड से ग्रेजुएट हैं।