Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Washington Plane Crash: अपोलो-8 के अंतरिक्ष यात्री William Anders की विमान दुर्घटना में मौत, बेटे ग्रेग एंडर्सन ने दी जानकारी

अपोलो-8 मिशन के अंतरिक्ष यात्री रिटायर्ड जनरल विलियम एंडर्स की शुक्रवार को एक हवाई दुर्घटना में मौत हो गई। वह 1968 में अंतरिक्ष से पृथ्वी की मनोरम तस्वीर लेने के लिए भी जाने जाते हैं। इस तस्वीर को अर्थराइज नाम दिया गया था। इसमें ऐसा लग रहा है जैसे नीली धरती का उदय हो रहा हो। यह अंतरिक्ष से ली गई पहली रंगीन तस्वीर थी।

By Jagran News Edited By: Siddharth Chaurasiya Updated: Sat, 08 Jun 2024 05:56 PM (IST)
Hero Image
अपोलो-8 मिशन के अंतरिक्ष यात्री रिटायर्ड जनरल विलियम एंडर्स की शुक्रवार को एक हवाई दुर्घटना में मौत हो गई।

एपी, सिएटल। अपोलो-8 मिशन के अंतरिक्ष यात्री रिटायर्ड जनरल विलियम एंडर्स की शुक्रवार को एक हवाई दुर्घटना में मौत हो गई। वह 1968 में अंतरिक्ष से पृथ्वी की मनोरम तस्वीर लेने के लिए भी जाने जाते हैं। इस तस्वीर को अर्थराइज नाम दिया गया था। इसमें ऐसा लग रहा है जैसे नीली धरती का उदय हो रहा हो। यह अंतरिक्ष से ली गई पहली रंगीन तस्वीर थी। 90 वर्षीय एंडर्स अकेले ही विमान उड़ा रहे थे।

वाशिंगटन स्टेट के सैन जुआन आइलैंड में उनका विमान पानी में गिर गया और डूब गया। यह घटना शुक्रवार सुबह 11.40 बजे की बताई जा रही है। उनके बेटे ग्रेग एंडर्सन ने मौत की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि वह एक महान पायलट थे।

नासा प्रशासक बिल नेल्सन ने कहा कि बिल एंडर्स ने मानवता को सबसे बड़ा उपहार दिया। उन्होंने चंद्रमा की दहलीज तक यात्रा की और हम सभी को कुछ और देखने में मदद की। उन्होंने अन्वेषण के उद्देश्य को मूर्त रूप दिया। अपोलो-8 मिशन पहले 1969 में भेजने की योजना थी। हालांकि, रूस की ओर से चंद्रमा के पास भेजने वाले मिशन की जानकारी मिलने पर इसे पहले भेजा गया था।