Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

U.S. Capital Hill Incident: कैपिटल हिल उपद्रव में शामिल अमेरिकी को 55 महीने कैद

U.S. Capital Hill Incident अमेरिका के संसद परिसर कैपिटल हिल उपद्रव मामले में जोशुआ प्रूट नामक व्यक्ति को 55 महीने की जेल की सजा सुनाई गई थी। उसे छह जनवरी 2021 की रात गिरफ्तार किया गया था। प्रू्ट को क्षतिपूर्ति भी देनी होगी।

By Arijita SenEdited By: Updated: Tue, 30 Aug 2022 05:34 PM (IST)
Hero Image
जोशुआ प्रूट नामक व्यक्ति अवैध रूप से कैपिटल बिल्डिंग में घुसा था

वाशिंगटन, एजेंसी। अमेरिका के संसद परिसर कैपिटल हिल उपद्रव (Capital Hill Incident) मामले में एक नागरिक को 55 महीने जेल की सजा सुनाई गई है। वह गत छह जनवरी, 2021 को कैपिटल हिल के प्रतिबंधित इलाके में प्राउड ब्वायज (Proud Boys) नामक एक समूह के साथ दाखिल हुआ था।

न्याय विभाग के अनुसार, उपद्रव के समय जोशुआ प्रूट (Joshua Pruitt) नामक व्यक्ति अवैध रूप से प्रतिबंधित इलाके में दाखिल हुआ था। वाशिंगटन में कर्फ्यू का उल्लंघन करने के आरोप में प्रूट को छह जनवरी, 2021 की रात गिरफ्तार किया गया था। वह साल 40 का है।

वह सरकारी कामकाज में बाधा डालने का अपना जुर्म स्वीकार कर चुका है। बता दें कि छह जनवरी, 2021 को तत्कालीन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समर्थकों ने कैपिटल हिल पर कब्जा कर लिया था और कई घंटे तक उपद्रव किया था। उस समय संसद में राष्ट्रपति चुनाव में जो बाइडन (Joe Biden) की जीत पर मंजूरी की प्रक्रिया चल रही थी। राष्ट्रपति चुनाव में ट्रंप (Donald Trump) को बाइडन के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।

वाशिंगटन के न्‍याय विभाग ने एक समाचार विज्ञप्ति में यहीं के मूल निवासी जोशुआ प्रूट का जिक्र करते हुए कहा, कैपिटल बिल्डिंग में घुसने वाले दंगाइयों में से प्रूट एक हैं। उसने पहले एक रेलिंग से छलांग लगाई और सीनेट विंग डोर के माध्यम से इमारत में प्रवेश किया। और अंदर जाते वक्‍त वह अपने रास्‍ते आने वाली चीजों को इधर-उधर फेंकते हुए आगे बढ़ता रहा।

प्रूट ने उससे हुई पूछताछ के दौरान माफी तो मांग ली है लेकिन उसे अभी भी ऐसा लगता है कि चुनाव में धोखाधड़ी हुई थी। इसमें कोई गड़बड़ी है और जमकर धांधली हुई है। इतना ही नहीं, प्रूट को रिहाई के बाद क्षतिपूर्ति के रूप में दो हजार डॉलर की रकम भी चुकाने होंगे। प्रूट को अब पूरे चार साल सात महीने जेल में बिताने होंगे।