Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Air Canada: ठंड लगने पर यात्री ने मांगा कंबल तो फ्लाइट कर दी रद्द, हैरान कर देगा एयर कनाडा का मामला

Air Canada एयर कनाडा की एक फ्लाइट का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक महिला अटेंडेट यात्री पर अपना गुस्सा निकाल रही है। यात्री का गुनाह बस इतना था कि ठंड लगने पर उसने कंबल की माग कर दी। इतने में ही मोहतरमा का गुस्सा सातवें आसमान पर चढ़ गया। यात्री को विमान से उतरना पड़ा।

By Jagran News Edited By: Ajay Kumar Updated: Tue, 30 Jul 2024 11:22 PM (IST)
Hero Image
मोरक्को से मॉन्ट्रियल जा रही एयर कनाडा की फ्लाइट रद्द।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। यात्री के कंबल मांगने पर फ्लाइट को रद करने का मामला सामने आया है। यह फ्लाइट एयर कनाडा की थी। मोरक्को से कनाडा के मॉन्ट्रियल जा रही फ्लाइट AC73 में एक यात्री ने अधिक ठंड की वजह से कंबल की मांग की। इस पर एक महिला फ्लाइंट अटेंडेट यात्री पर भड़क गई। घटना का वीडियो एक अन्य यात्री ने बना लिया और अब तेजी से वायरल हो रहा है। महिला फ्लाइट अटेंडेंट फ्रेंच और अग्रेंजी में अपना गुस्सा यात्री पर निकल रही है।

यह भी पढ़ें: कौन है हिजबुल्लाह, कब और कैसे हुई स्थापना, क्या इजरायल के साथ जंग करने की है ताकत?

विमान में थी अधिक एयर कंडीशनिंग

दरअसल, विमान में अत्यधिक एयर कंडीशनिंग की वजह से यात्री को ठंड लग रही थी। इस पर उसने फ्लाइट अटेंडेंट से कंबल की मांग की। मगर फ्लाइट अटेंडेंट ने उलटा यात्री पर भड़कना शुरू कर दिया। न्यूयॉर्क पोस्ट के मुताबिक महिला फ्लाइट अटेंडेंट ने यात्री को विमान से उतरने तक को कह दिया।

महिला ने कहा- चुप हो जाओ... नहीं तो उतारना पड़ेगा

महिला फ्लाइट अटेंडेंट ने यात्री से कहा कि आप अच्छा व्यवहार करोगे या हम उतर जाएं! मैं कैप्टन को बता दूंगी। इस पर एक यात्री ने फ्लाइट अटेंडेंट से कैप्टन को बुलाने को कहा। मगर उसने इंकार कर दिया और कहा कि मैं अपने चालक दल के खिलाफ कोई बदमाशी नहीं चाहती हूं। उसने चिल्लाकर यह भी कहा कि सब लोग ठीक से व्यवहार करें! चुप हो जाओ... नहीं तो तुम्हें उतारना पड़ेगा।

एयर कनाडा ने घटना पर जताया खेद

इसके बाद यात्री विमान से उतर गया। मगर उसको अन्य यात्रियों का भी साथ मिला। देखते ही देखते सभी यात्री विमान से उतर गए। इसके बाद एयर कनाडा को अपनी फ्लाइट रद्द करनी पड़ी। एयर कनाडा के प्रवक्ता क्रिस्टोफ हेनेबेल का कहना है कि घटना को गंभीरता से लिया जा रहा है। समीक्षा के बाद उचित कार्रवाई करेंगे। एयरलाइंन ने यात्रियों से माफी मांगी और घटना पर खेद भी व्यक्त किया। एयरलाइन ने यात्रियों को मुआवजा देने का भी एलान किया है।

यह भी पढ़ें: क्या तुर्किये के राष्ट्रपति एर्दोगान ने बच्चे को मारा थप्पड़? वायरल वीडियो ने छेड़ी दुनियाभर में बहस