Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Contraceptive Pills: कनाडा सरकार अब फ्री में बांटेगी गर्भनिरोधक गोलियां, 90 लाख महिलाओं को मिलेगा लाभ

कनाडा में महिलाओं को अब गर्भनिरोधक गोलियों के लिए पैसे देने की जरूरत नहीं पड़ेगी। सरकार ने बताया कि जल्द ही महिलाओं के लिए मुफ्त गर्भनिरोधक गोली दिए जाएंगे। प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने कहा कि महिलाओं को बिना किसी लागत के अपनी जरूरत के गर्भनिरोधक चुनने के लिए स्वतंत्र होना चाहिए। इसलिए हम गर्भ निरोधकों को मुफ्त बना रहे हैं।

By Agency Edited By: Sonu Gupta Updated: Mon, 01 Apr 2024 07:24 PM (IST)
Hero Image
कनाडा सरकार अब फ्री में बांटेगी गर्भनिरोधक गोलियां। प्रतीकात्मक फोटो।

ओटावा, एएफपी। कनाडा में महिलाओं को अब गर्भनिरोधक गोलियों के लिए पैसे देने की जरूरत नहीं पड़ेगी। सरकार ने बताया कि जल्द ही महिलाओं के लिए मुफ्त गर्भनिरोधक गोली दिए जाएंगे। कनाडा सरकार ने शनिवार को प्रमुख स्वास्थ्य देखभाल सुधार के पहले भाग में इसकी घोषणा की है। हालांकि, सरकार ने यह नहीं बताया कि इस नई व्यवस्था को कब से लागू की जाएगी।

पीएम ट्रूडो ने क्या कहा?

प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि महिलाओं को बिना किसी लागत के अपनी जरूरत के गर्भनिरोधक चुनने के लिए स्वतंत्र होना चाहिए। इसलिए हम गर्भ निरोधकों को मुफ्त बना रहे हैं।

90 लाख महिलाओं को मिलेगा लाभ

वहीं, उप प्रधान मंत्री क्रिस्टिया फ्रीलैंड ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि कनाडा की करीब 90 लाख महिला गर्भावस्था से बचने के लिए आईयूडी, गर्भनिरोधक गोलियों सहित अन्य विधियों का उपयोग करती हैं। उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं के लिए गर्भावस्था से बचने के लिए सबसे व्यापक रूप से उपयोग की जाने वाली विधियों जैसे आईयूडी, गर्भनिरोधक गोलियां, हार्मोनल प्रत्यारोपण पर आने वाले खर्चों का भुगतान करेगी। 

यह भी पढ़ेंः India Defence Exports: पहली बार भारत का रिकॉर्ड 21 हजार करोड़ का रक्षा निर्यात; रूस, इजरायल समेत 84 देशों को बेचे उत्पाद

यह भी पढ़ेंः भारत-कनाडा व्यापार में 2023 में दर्ज की गई वृद्धि, दोनों देशों के बीच निर्यात को लेकर विदेश राज्य मंत्री ने क्या कहा?