Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Maharaja Ranjit Singh: कनाडा में महाराजा रणजीत सिंह की प्रतिमा का अपमान, सिख नेताओं ने की निंदा

कनाडा के ब्रैम्पटन में सोमवार को महाराजा रणजीत सिंह की प्रतिमा को होसाम हमदान के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों के एक समूह द्वारा क्षतिग्रस्त कर दिया गया। ब्रैम्पटन में की हुई इस घटना की सिख नेताओं में कड़ी निंदा करते हुए आरोपियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की मांग की है। वहीं ब्रैम्पटन के मेयर पैट्रिक ब्राउन ने भी इस घटना की कड़ी निंदा की है।

By Jagran News Edited By: Narender Sanwariya Updated: Mon, 30 Sep 2024 06:30 PM (IST)
Hero Image
कनाडा के ब्रैम्पटन में महाराजा रणजीत सिंह की प्रतिमा को किया छतिग्रस्त (Photo ANI)

एएनआई, ब्रैम्पटन। कनाडा के ब्रैम्पटन में एक चौकाने वाली घटना सामने आई है। फलस्तीन समर्थकों ने महाराजा रणजीत सिंह की प्रतिमा का अपमान किया है। इस घटना के बाद सिख नेताओं में काफी रोष है। उन्होंने इसके लिए जिम्मेदार लोगों पर तुरंत कार्रवाई की मांग की है। दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमिटी (डीएसजीएमसी) के अध्यक्ष हरमीत सिंह कालका ने घटना की कड़ी शब्दों में निंदा की है।

विविधता के सिद्धांतों पर हमला

उन्होंने कहा कि सिख गौरव, वीरता और एकता के प्रतीक महाराजा रणजीत सिंह जी का सम्मान किया जाना चाहिए, न कि ऐसी अपमानजनक बर्बरता का शिकार होना चाहिए। असहिष्णुता का यह कृत्य शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व और विविधता के सिद्धांतों पर सीधा हमला है।

भाजपा ने बताया शर्मनाक कृत्य

कालका ने कनाडाई अधिकारियों से इसमें शामिल कट्टरपंथियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने का आग्रह किया और इस तरह के विभाजनकारी कृत्यों को दोबारा होने से रोकने पर जोर दिया। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव मनजिंदर सिंह सिरसा ने इसे शर्मनाक कृत्य बताया।

ब्रैम्पटन के मेयर ने की कड़ी निंदा

ब्रैम्पटन के मेयर पैट्रिक ब्राउन ने भी इस घटना की कड़ी निंदा की। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि हम महाराजा रणजीत सिंह का सम्मान करते हैं। उन्हें उनकी बहादुरी, नेतृत्व और दूरदर्शिता के लिए जाना जाता है। इस तरह से उनकी प्रतिमा को छति पहुंचना सिख विरासत का अपमान है। जिन्होंने भी यह किया है उनपर सख्त कार्रवाई होगी।

यह भी पढ़ें: 'यह खालिस्तानियों की साजिश', कनिष्क बम विस्फोट की नए सिरे से जांच की मांग पर क्यों भड़के कनाडाई सांसद?