Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

HantaVirus: कोराना वायरस के बाद चीन में एक और वायरस का हमला, एक की मौत, दहशत में लोग

HantaVirus चूहों से फैलने वाले इस वायरस की चपेट में आकर चीन के दक्षिण पश्चिमी राज्य युन्नान में एक व्यक्ति की मौत हो गई है।

By Arun Kumar SinghEdited By: Updated: Wed, 25 Mar 2020 07:18 AM (IST)
Hero Image
HantaVirus: कोराना वायरस के बाद चीन में एक और वायरस का हमला, एक की मौत, दहशत में लोग

बीजिंग, प्रेट्र। HantaVirus: कोरोना वायरस के बाद चीन पर अब हंता वायरस का कहर शुरू हो गया है। चूहों से फैलने वाले इस वायरस की चपेट में आकर चीन के दक्षिण पश्चिमी राज्य युन्नान में एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि कई लोगों के इससे संक्रमित होने की आशंका है।

 बस में पीड़ित की तबियत हो गई खराब, 32 अन्य की भी जांच 

सरकारी समाचार पत्र ग्लोबल टाइम्स के एक ट्वीट के अनुसार हंता वायरस का शिकार बना व्यक्ति शैनडोंग राज्य से बस से आ रहा था। रास्ते में उसकी तबियत बिगड़ गई। जांच होने पर वह हंता वायरस से पीड़ि‍त पाया गया। इस बस में सवार 32 अन्य लोगों की भी जांच की गई। ट्वीट में इसके आगे की जानकारी नहीं दी गई।

चूहों से फैलता है यह वायरस

अमेरिका की शीर्ष स्वास्थ्य संस्था सेंटर्स फार डिसीज कंट्रोल एंड प्रेवेंसन के अनुसार चूहों से फैलने वाले इस वायरस से मानव शरीर में कई बीमारियों के लक्षण पैदा हो सकते हैं। यह वायरस मुख्यत: फेफेड़ों को प्रभावित करता है।

कैसे फैलता है हंता वायरस

सीडीसी की रिपोर्ट के अनुसार, अगर कोई इंसान चूहों के मल-मूत्र या लार को छूने के बाद चेहरे पर हाथ लगाता है तो हंता इंफेक्‍शन होने की आशंका बढ़ जाती है। हालांकि, हंता वायरस एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में नहीं जाता है। हंता के संक्रमण का पता लगने में एक से आठ हफ्तों का फैलता लगता है।

क्‍या हैं हंता वायरस के लक्षण  

अगर कोई शख्‍स हंता वायरस से संक्रमित है तो उसे दर्द, बुखार, सर्दी, उल्टी, बदनदर्द जैसी परेशानियां होती हैं। इससे संक्रमति शख्‍स की हालत बि‍गड़ने पर सांस लेने में परेशानी और फेफड़ों में पानी भरना होती है। पेटागोनिया में जनवरी 2019 में हंता वायरस के कारण नौ लोगों की मौत हो गई थी। 

 

अमेरिका में है न्यूव‌र्ल्ड हंता वायरस नाम

चूहों में पनपने वाला यह वायरस अमेरिका में न्यूव‌र्ल्ड हंता वायरस के नाम से जाना जाता है। चूहों, छछूंदर व गिलहरी की प्रजाति पर अलग-अलग हंता वायरस पनपता है। यह उनके मल, मूत्र, लार के संपर्क में आने या उनके काटने से हो सकता है।