Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Boeing 737 मैक्स विमान की 5 साल बाद चीन में एंट्री, इस कारण इंपोर्ट पर लगा दी गई थी रोक

Boeing 737 Max Aircraft लगभग पांच साल के आयात प्रतिबंध को समाप्त करने के बाद बोइंग के सबसे लाभदायक जेट को इंपोर्ट किया गया। चीन को दर्जनों तैयार मैक्स के बैकलॉग की डिलीवरी दी गई। बोइंग 737 मैक्स विमान वाशिंगटन के सिएटल क्षेत्र से रवाना हुए। ये विमान चाइना सदर्न एयरलाइंस को सौंपा गया जो हवाई और उत्तरी मारियाना द्वीप में रुककर दक्षिणी चीन के गुआंगजो में उतरा।

By Agency Edited By: Mahen Khanna Updated: Sat, 27 Jan 2024 09:08 AM (IST)
Hero Image
Boeing 737 Max Aircraft चीन में बोइंग विमान पर रोक हटी।

एजेंसी, बीजिंग। Boeing 737 Max Aircraft चीन में लगभग 5 साल बाद बोइंग 737 मैक्स जेट विमान की एंट्री हुई है। मार्च 2019 से चीन में इसके इंपोर्ट पर रोक लगा दी गई थी। अब इतने सालों बाद आखिरकार इसके इंपोर्ट पर रोक को हटा दिया गया है, जो चीनी एयरलाइन को दिया गया।

पांच साल बाद हटा प्रतिबंध

शनिवार को, लगभग पांच साल के आयात प्रतिबंध को समाप्त करने के बाद बोइंग के सबसे लाभदायक जेट को इंपोर्ट किया गया। चीन को दर्जनों तैयार मैक्स के बैकलॉग की डिलीवरी दी गई। बोइंग 737 मैक्स विमान वाशिंगटन के सिएटल क्षेत्र से रवाना हुए।

ये विमान चाइना सदर्न एयरलाइंस को सौंपा गया, जो हवाई और उत्तरी मारियाना द्वीप में रुककर दक्षिणी चीन के गुआंगजो में उतरा। 

बोइंग विमानों पर चीन ले लगाई थी सबसे पहले रोक

बता दें कि चीन MAX जेट विमानों को रोकने वाला पहला देश था। दरअसल, 2018 और 2019 में दो MAX विमान दुर्घटना का शिकार हो गए थे, जिनमें लगभग 350 लोग मारे गए। इस घटना के बाद बोइंग विमान के इंपोर्ट पर रोक लगा दी गई थी।

पिछले महीने बोइंग को फिर से शुरू करने की अनुमति दे दी गई। स्थानीय ग्राहकों को 737 MAX 8 की डिलीवरी भी मिल गई। 

हाल ही में विमान की खिड़की टूटी थी

चीन द्वारा मिली हरी झंडी अमेरिकी विमान निर्माता कंपनी के लिए एक बड़ा प्रोत्साहन है, जो हाल ही में एक विमान की खिड़की के टूटने की वजह से सुर्खियों में था। अलास्का एयरलाइंस द्वारा संचालित 737 MAX 9 जेट में घटना घटी थी, जिसके बाद अमेरिकी संघीय उड्डयन प्रशासन ने बोइंग को प्रतिबंधित कर दिया है।