Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

China Chang E-6 Mission: चांद पर भी चीन का सहारा, पाकिस्तान का पेलोड लेकर जाएगा चांग ई-6 मिशन

China Chang E-6 Mission चीन का अगला चंद्र मिशन 2024 में प्रस्तावित है। हालांकि चीन अपने इस मिशन में पाकिस्तान का पेलोड भी लेकर जाएगा। चीन की अंतरिक्ष एजेंसी ने यह जानकारी दी है। चीन नेशनल स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (सीएनएसए) के हवाले से शुक्रवार को कहा गया है कि चांग ई-6 चंद्र मिशन वर्तमान में अनुसंधान और विकास कार्य से गुजर रहा है।

By AgencyEdited By: Mohd FaisalUpdated: Mon, 02 Oct 2023 08:07 PM (IST)
Hero Image
China Chang E-6 Mission: चांद पर भी चीन का सहारा, पाकिस्तान का पेलोड लेकर जाएगा चांग ई-6 मिशन (फोटो रायटर)

पीटीआई, बीजिंग। चीन का अगला चंद्र मिशन 2024 में प्रस्तावित है। हालांकि, चीन अपने इस मिशन में पाकिस्तान का पेलोड भी लेकर जाएगा। चीन की अंतरिक्ष एजेंसी ने यह जानकारी दी है।

चंद्रमा के अंधेरे वाले हिस्से की यात्रा करेगा चांग ई-6 मिशन

चीन नेशनल स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (सीएनएसए) के हवाले से शुक्रवार को कहा गया है कि चांग ई-6 चंद्र मिशन वर्तमान में अनुसंधान और विकास कार्य से गुजर रहा है। चांग ई-6 मिशन चंद्रमा के अंधेरे वाले हिस्से की यात्रा करेगा और सतह से नमूने एकत्र कर पृथ्वी पर वापस आएगा।

नमूने वापस लाने का सौंपा गया है काम

चांग ई-6 मिशन का प्रक्षेपण 2024 की पहली छमाही में निर्धारित है। इसे चंद्रमा के सुदूर हिस्से से नमूने वापस लाने का काम सौंपा गया है। द ग्लोबल टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, मिशन का लक्ष्य चंद्र नमूनों को एकत्र करने के लिए दक्षिणी ध्रुव के एटकेन बेसिन पर उतरना है।

यह भी पढ़ें- चंद्रमा पर कैसे बन रहा पानी? अमेरिका के वैज्ञानिकों ने किया खुलासा, भारत के चंद्रयान-1 से है खास कनेक्शन

इन देशों के पेलोड को ले जाएगा

यह मिशन विभिन्न देशों के पेलोड को ले जाएगा। इनमें फ्रांस का डोर्न रेडान डिटेक्शन उपकरण, यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी का निगेटिव आयन डिटेक्टर, इटली का लेजर रेट्रोरिफ्लेक्टर और पाकिस्तान का क्यूबसैट शामिल है। क्यूबसैट पाकिस्तान का एक छोटा उपग्रह है।

2024 की पहली छमाही में मिशन को लांच करने की बना रहा योजना

चंद्रमा के दूर वाले हिस्से और पृथ्वी के बीच संचार में मदद के लिए चीन 2024 की पहली छमाही में अपने रिले उपग्रह क्यूकियाओ-2 या मैगपाई ब्रिज-2 को लांच करने की योजना बना रहा है।

यह भी पढ़ें- 54 साल पुराने संस्थान ISRO में हुए बदलाव के बाद दिख रहा असर, निजी भागीदारी और विदेशी निवेश पर रहेगा ध्यान