Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

दक्षिण अमेरिका पर पड़ी चीन की बुरी नजर, ड्रैगन बना रहा मेगापोर्ट; क्या बनेगी युद्ध की स्थिति?

दक्षिण अमेरिका और चीन के बीच पिछले कुछ समय से संबंध काफी खराब चल रहे हैं। अब दक्षिण अमेरिका ने चीन को लेकर चिंता जाहिर की है। दरअसल चीन दक्षिण अमेरिका के प्रशांत तट पर पहला बंदरगाह बना रहा है जिससे उम्मीद लगाई जा रही है कि चीन के अमेरिका के साथ संबंध खराब हो सकते हैं। चीन 3.5 बिलियन डॉलर की लागत से ये बंदरगाह बना रहा है।

By Agency Edited By: Shubhrangi Goyal Updated: Fri, 14 Jun 2024 12:50 PM (IST)
Hero Image
दक्षिण अमेरिका को चीन का खतरा (file photo)

ऑनलाइन डेस्क, नई दिल्ली। दक्षिण अमेरिका में चीन एक बंदरगाह बना रहा है जिससे अमेरिका के साथ उसके संबंध बिगड़ सकते हैं। अब अमेरिका को इसको लेकर चिंता सता रही है। बीजिंग पानी का बंदरगाह बनाने की कोशिश में लगा है, जिसका उद्घाटन इस साल के अंत में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की तरफ से किए जाने की संभावना है।

चीन दक्षिण अमेरिका में बंदरगाह बनाने की कोशिश में है। बता दें कि चीन 3.5 बिलियन डॉलर की लागत से ये बंदरगाह बना रहा है। जो एशिया और दक्षिण अमेरिका के बीच व्यापार को बढ़ावा दे सकता है और चीनी इलेक्ट्रिक वाहनों और अन्य निर्यातों के लिए नए बाजार खोल सकता है।

अमेरिका को सता रही चिंता

बंदरगाह पर चीन के नियंत्रण के बाद से अमेरिका के संसाधनों पर चीन की पकड़ और मजबूत होगी, जिसको लेकर दक्षिण अमेरिका चिंता में है। बताया जा रहा है यह पहला ऐसा बंदरगाह है जो 60 फीट की गहराई के कारण मेगा जहाजों को प्राप्त करने में सफल होगा।

अमेरिका और चीन के बीच संबंध पिछले कुछ दशकों में काफी खराब हो गए हैं। हाल के सालों में अमेरिका-चीन सैन्य संपर्कों में भी काफी गिरावट देखी गई है। जानकारी के लिए बता दें कि पिछले साल चीन ने अमेरिका के रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन की कॉल का जवाब तक नहीं दिया था। ऐसा अमेरिकी संसद की तत्कालीन अध्यक्ष नैन्सी पेलोसी की तरफ से ताइवान का दौरा किए जाने के बाद हुआ था।

यह भी पढ़ें: NTA कभी भी जारी कर सकता है UGC NET जून 2024 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड, 18 जून को 3 घंटे का होगा पेपर

यह भी पढ़ें: उत्तर कोरिया जाएंगे व्लादिमीर पुतिन, दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्री ने अमेरिकी अधिकारी से की बात; पढे़ं क्या कहा