Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Li Shangfu Dismissed: चीन ने रक्षा मंत्री ली शांगफू को पद से हटाया, दो महीने से थे लापता

पिछले दो महीने से लापता चल रहे चीनी रक्षा मंत्री ली शांगफू को पद से हटा दिया गया है। उन्हें पद से हटाने के पीछे कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया गया है। ली शांगफू पिछले दो महीने से गायब हैं और उनके बारे में किसी प्रकार की जानकारी नहीं मिल पाई है।

By AgencyEdited By: Devshanker ChovdharyUpdated: Tue, 24 Oct 2023 06:52 PM (IST)
Hero Image
चीन ने दो महीने से लापता रक्षा मंत्री को बिना किसी स्पष्टीकरण के हटाने की घोषणा की। (फोटो- एपी)

एपी, ताइपे। पिछले दो महीने से लापता चल रहे चीनी रक्षा मंत्री ली शांगफू को पद से हटा दिया गया है। उन्हें पद से हटाने के पीछे कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया गया है।

दो महीने से गायब हैं पूर्व रक्षा मंत्री

बता दें कि रक्षा मंत्री ली शांगफू पिछले दो महीने से गायब हैं और उनके बारे में किसी प्रकार की जानकारी नहीं मिल पाई है। चीनी मीडिया ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पूर्व विदेश मंत्री भी हो चुके हैं गायब

इससे पहले पूर्व चीनी विदेश मंत्री किन गैंग भी गायब हो चुके हैं। उनके बारे में भी अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। उन्हें जुलाई में बिना किसी स्पष्टीकरण के विदेश मंत्री के पद से हटा दिया गया था।

अगस्त में दिखे थे पूर्व रक्षा मंत्री

बता दें कि ली शांगफू को आखिरी बार 29 अगस्त को सार्वजनिक मंच पर देखा गया था। चीन में मार्च में हुए कैबिनेट फेरबदल में उन्हें रक्षा मंत्री की जिम्मेदारी दी गई थी। पूर्व विदेश मंत्री और रक्षा मंत्री किस वजह से गायब हुए, इसके बारे में अब तक कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया गया है।

ऐसा माना जाता है कि चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग अपने कठोर नीतियों की वजह से ऐसे कदम उठाए होंगे। हालांकि, इस पर अब तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। राष्ट्रपति चिनफिंग कई बार भ्रष्टाचार को लेकर खुलेआम बोल चुके हैं। 

इधर, पूर्व रक्षा मंत्री ली शांगफू पर अमेरिका ने प्रतिबंध लगाया है। इस वजह से उन्हें अमेरिका में प्रवेश नहीं मिल सकती है। 

यह भी पढ़ेंः China Defence Minister: कहां हैं महीने भर से गायब चीनी रक्षा मंत्री ली शांगफू? मंत्रालय ने दी पहली प्रतिक्रिया