Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Coronavirus Report: कोविड-19 के स्रोत के रूप में उभर रहा चीन, वैज्ञानिकों को मिले साक्ष्य; रिपोर्ट्स का दावा

चीन के वुहान शहर से कोविड-19 की शुरुआत होने के करीब साढ़े तीन साल बाद कुछ ऐसे साक्ष्य सामने आए हैं जिससे पता चलता है कि चीन कोविड-19 का मुख्य स्रोत रहा है और चीन कोविड-19 के स्रोत के रूप में उभर रहा है। File Photo

By AgencyEdited By: Devshanker ChovdharyUpdated: Thu, 13 Apr 2023 08:26 PM (IST)
Hero Image
कोविड-19 के स्रोत के रूप में उभर रहा चीन।

बीजिंग, एएनआई। चीन के वुहान शहर से कोविड-19 की शुरुआत होने के करीब साढ़े तीन साल बाद, कुछ ऐसे साक्ष्य सामने आए हैं, जिससे पता चलता है कि चीन, कोविड-19 का मुख्य स्रोत रहा है और चीन, कोविड-19 के स्रोत के रूप में उभर रहा है। रेडियो फ्री एशिया (RFA) ने बताया कि प्रयोगशाला से लीक हुए पेपर्स वैज्ञानिकों का ध्यान आकर्षण कर रहा है।

वैज्ञानिकों का दावा

हाल ही में पता चला है कि कुछ अंतरराष्ट्रीय शोधकर्ताओं ने चीनी वैज्ञानिकों द्वारा उपलब्ध कराए गए कोविड महामारी के शुरुआती आंकड़ों का विश्लेषण किया और मनुष्यों में कोरोनोवायरस के प्रसार के दौरान रैकून कुत्तों के निशान पाए। शोधकर्ताओं के अनुसार, चीनी वैज्ञानिकों के डेटा से अप्रत्याशित रूप से वायरस की उत्पत्ति के बारे में कुछ जानकारी मिली।

विश्व स्वास्थ्य संगठन का चीन से आग्रह

विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रमुख टेड्रोस अदनोम घेब्रेयसस ने कोविड-19 के बारे में एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि चीन के पास मौजूद जानकारी जब तक हमें नहीं मिलेगी, तब तक वायरस की उत्पत्ति का निर्धारण नहीं किया जा सकता है। उन्होंने बीजिंग से जितना संभव हो उतना डेटा साझा करने का आह्वान किया।

टेड्रोस ने कहा, "हम बीजिंग से कोविड डेटा को लेकर सहयोग करने के लिए कह रहे हैं। अगर वे ऐसा करने को तैयार हैं, तो हमें पता चल जाएगा कि क्या हुआ था। यह प्रकोप कैसे शुरू हुआ था।"

दिसंबर 2019 में पहली बार मिले कोविड-19 के केस

विश्व स्वास्थ्य संगठन को मिले चीन की अधिसूचना के अनुसार, दिसंबर 2019 में वुहान में पहली बार कोविड महामारी के बारे में पता चला था। विश्व स्वास्थ्य संगठन 2019 में शुरुआती मामलों के बारे में अधिक जानने के लिए वैज्ञानिकों के साथ काम कर रहा है।

इसके साथ ही, डब्ल्यूएचओ ने अमेरिका से भी डेटा प्रदान करने के लिए कहा है। हाल ही में अमेरिकी ऊर्जा विभाग द्वारा वित्त पोषित एक अध्ययन ने सुझाव दिया कि वुहान प्रयोगशाला से हुए रिसाव/लीक COVID-19 महामारी की शुरुआती कारण हो सकती है। वहीं, एक चीनी वैज्ञानिक ने हाल ही में दावा किया था कि कोविड वायरस मनुष्यों से उत्पन्न हो सकता है।