Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

VIDEO: महिला को जिंदा निगल गया 16 फुट का अजगर, तीन दिनों के बाद सांप का पेट काटा गया तो अंदर मिली पूरी बॉडी

Indonesia News मध्य इंडोनेशिया में एक महिला को सांप ने पूरी तरह निगल लिया। तीन दिनों के बाद सांप के पेट से महिला को मृत पाया गया। न्यूज एजेंसी एएफपी ने स्थानीय लोगों के हवाले से बताया कि दक्षिण सुलावेसी प्रांत के कलेमपांग गांव की 45 वर्षीय महिला को उसके पति और दूसरे ग्रामीणों ने शुक्रवार को अजगर के पेट के अंदर पाया था।

By Babli Kumari Edited By: Babli Kumari Updated: Sun, 09 Jun 2024 01:34 PM (IST)
Hero Image
महिला का शव अजगर के पेट के अंदर पाया गया (फोटो- इंग्लिश जागरण)

एएफपी, मकास्सर (इंडोनेशिया)। इंडोनेशिया से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आ रही है। यहां एक महिला को अजगर ने समूचा निगल लिया। महिला का शव अजगर के पेट के अंदर पाया गया। एक स्थानीय अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

न्यूज एजेंसी एएफपी ने स्थानीय लोगों के हवाले से बताया कि दक्षिण सुलावेसी प्रांत के कलेमपांग गांव की 45 वर्षीय महिला को उसके पति और दूसरे ग्रामीणों ने शुक्रवार को अजगर के पेट के अंदर पाया था। गांव के मुखिया सुआर्डी रोसी ने न्यूज एजेंसी एएफपी को बताया कि चार बच्चों की मां फरीदा गुरुवार रात लापता हो गई थी और घर नहीं लौटी, जिसके बाद गांव के लोगों ने उसकी तलाशी के लिए अभियान चलाया।

The… pic.twitter.com/YmGgDmfpeG— Morbid Knowledge (@Morbidful) June 8, 2024

अजगर के पेट में मिली 45 साल की महिला 

सुआर्डी ने कहा, उसके पति को उसका सामान मिला...जिससे उसे संदेह हुआ कि वह जंगल के आसपास ही हैं। फिर ग्रामीणों ने इलाके की तलाशी ली। उन्हें जल्द ही एक बड़े पेट वाला अजगर दिखाई दिया। हमें बड़े पेट वाले अजगर को देखते ही शक हुआ जिसके बाद वे अजगर का पेट काटने के लिए सहमत हो गए। जैसे ही उन्होंने ऐसा किया, फरीदा का सिर तुरंत दिखाई देने लगा। फरीदा को सांप के अंदर पूरी तरह से कपड़े पहने हुए पाया गया।

यह भी पढ़ें- VIDEO: उड़ान भरते ही विमान के इंजन से निकलने लगी आग की लपटें, पायलट की सूझबूझ से बची 402 लोगों की जान