Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Indonesia Earthquake: इंडोनेशिया में भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर मापी गई इतनी तीव्रता

Indonesia Earthquake इंडोनेशिया के पूर्वी हाईलैंड स्थित पापुआ प्रांत में आज सुबह 5.7 तीव्रता का भूकंप आया। हालांकि भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी नहीं दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार भूकंप के झटके स्थानीय समयानुसार सुबह 7 बजकर 11 मिनट पर आए। भूकंप का केंद्र यलिमो रीजेंसी से 68 किलोमीटर उत्तर पूर्व में और धरती की सतह से 78 किलोमीटर नीचे था।

By Agency Edited By: Mahen Khanna Updated: Fri, 21 Jun 2024 12:15 PM (IST)
Hero Image
Indonesia Earthquake इंडोनेशिया में भूकंप के झटके।

आईएएनएस, जकार्ता। Indonesia Earthquake इंडोनेशिया में आज भूकंप के तेज झटके लगे हैं। पूर्वी हाईलैंड में पापुआ प्रांत में आज सुबह 5.7 तीव्रता का भूकंप आया। हालांकि, भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी नहीं दी गई है।

इंडोनेशिया के मौसम विभाग के अनुसार, भूकंप के झटके स्थानीय समयानुसार सुबह 7 बजकर 11 मिनट पर आए। भूकंप का केंद्र यलिमो रीजेंसी से 68 किलोमीटर उत्तर पूर्व में और धरती की सतह से 78 किलोमीटर नीचे था।

सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, भूकंप के झटकों से बड़ी लहरें उठने की आशंका नहीं है, इसलिए सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई।