Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Japan Earthquake: थर्राई जापान की धरती, इशिकावा प्रान्त में 5.9 तीव्रता का तेज भूकंप, फिलहाल सुनामी का खतरा नहीं

जापान के इशिकावा प्रान्त में में सोमवार तड़के 5.9 तीव्रता के भूकंप आया। भूकंप आने से लोग डर के मारे अपने घरों से बाहर निकल गए। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के मुताबिक भूकंप सोमवार सुबह 631 बजे आया। बताया गया है कि भूकंप का केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर गहराई में था। इसके अलावा नोटो शहर में भी रिक्टर पैमाने पर पांच से कम तीव्रता के झटके महसूस किए गए।

By Agency Edited By: Abhinav Atrey Updated: Mon, 03 Jun 2024 06:31 AM (IST)
Hero Image
अधिकारियों ने सुनामी के किसी खतरे की पुष्टि नहीं की है। (फाइल फोटो)

एएनआई, टोक्यो। जापान के इशिकावा प्रान्त में में सोमवार तड़के 5.9 तीव्रता के भूकंप आया। भूकंप आने से लोग डर के मारे अपने घरों से बाहर निकल गए। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के मुताबिक, भूकंप सोमवार सुबह 6:31 बजे आया। बताया गया है कि भूकंप का केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर गहराई में था।

इसके साथ ही नोटो शहर में भी रिक्टर पैमाने पर पांच से कम तीव्रता के झटके महसूस किए गए। वहीं, नानाओ और अनामिजू शहर के साथ-साथ निगाटा प्रान्त के कुछ हिस्सों में 4 तीव्रता के झटके दर्ज किए गए।

हालांकि अधिकारियों ने सुनामी के किसी खतरे की पुष्टि नहीं की है।

ये भी पढ़ें: मालदीव ने नेतन्याहू को दिखाई लाल आंख! इजरायली पासपोर्ट धारियों पर देश में एंट्री पर लगाया बैन