Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

जापान के मासाजो नानोका दुनिया के सबसे बुजुर्ग पुरुष

गिनीज बुक ऑफ व‌र्ल्ड रिकॉ‌र्ड्स ने मंगलवार को होकाइदो स्थित नानोका के निवास पर उन्हें सबसे बुजुर्ग पुरुष का प्रमाणपत्र सौंपा।

By Jagran News NetworkEdited By: Updated: Tue, 10 Apr 2018 07:48 PM (IST)
Hero Image
जापान के मासाजो नानोका दुनिया के सबसे बुजुर्ग पुरुष

टोक्यो, एएफपी : जापान के मासाजो नानोका को दुनिया के सबसे उम्रदराज पुरुष का तमगा दिया गया है। गिनीज बुक ऑफ व‌र्ल्ड रिकॉ‌र्ड्स ने मंगलवार को होकाइदो स्थित नानोका के निवास पर उन्हें सबसे बुजुर्ग पुरुष का प्रमाणपत्र सौंपा। गत फरवरी में स्पेन के फ्रांसिस्को नुनेज ओलिवेरा (113) के निधन के बाद नानोका को यह खिताब दिया गया है। 25 जुलाई, 1905 को जन्मे नानोका परिवार के साथ रहकर स्पा चलाते हैं। उनके जन्म से एक महीने पहले ही महान वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन ने 'सापेक्षता का सिद्धांत' प्रतिपादित किया था।

मिठाइयों के शौकीन नानोका की शादी 1931 में हातसुनो से हुई थी। दोनों के पांच बच्चे हैं। उनकी पौत्री युको नानुका ने बताया कि नानोका को चलने-फिरने के लिए अब ह्वील चेयर की जरूरत पड़ती है। उन्हें मिठाई खाना और घंटों गर्म पानी में बैठना बहुत पसंद हैं। शायद यही उनकी लंबी उम्र का भी राज है। वह रोज अखबार भी पढ़ते हैं। मालूम हो कि जापान में करीब 60 हजार लोगों की उम्र सौ साल या उससे अधिक है। दुनिया में अब तक के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति का खिताब भी जापान के जिरोएमोन किमुरा (116 वर्ष 54 दिन) के नाम पर ही है।