Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Earthquake in Japan: जापान में भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 6.0 मापी गई तीव्रता

जापान के होक्काइडो में 6.0 तीव्रता का भूकंप आया। इसकी जानकारी जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (GFZ) ने शुक्रवार को दी। GFZ ने कहा कि भूकंप का केंद्र पृथ्वी की सतह से 46 किमी (28.58 मील) नीचे था। भूकंप के दौरान किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं मिली है। खबर अपडेट की जा रही है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

By Jagran NewsEdited By: Versha SinghUpdated: Fri, 11 Aug 2023 07:39 AM (IST)
Hero Image
जापान के होक्काइडो में आया 6.0 तीव्रता का भूकंप आया, GFZ ने दी जानकारी

टोक्यो, एजेंसी। जापान के होक्काइडो में शुक्रवार की सुबह 5:44 बजे (स्थानीय समय) 6.0 तीव्रता का भूकंप आया। इसकी जानकारी जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (GFZ) ने शुक्रवार को दी।

GFZ ने कहा कि भूकंप का केंद्र पृथ्वी की सतह से 46 किमी (28.58 मील) नीचे था।

जर्मन भूविज्ञान अनुसंधान केंद्र जीएफजेड के अनुसार, भूकंप जापान के होक्काइडो क्षेत्र में स्थानीय समयानुसार सुबह 5.44 बजे आया।

भूकंप की गहराई 46 किलोमीटर दर्ज की गई है। अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। अधिक विवरण की प्रतीक्षा है।

यूरोपीय भूमध्यसागरीय भूकंप विज्ञान केंद्र (ईएमएससी) ने कहा कि इसी तरह, गुरुवार को पूर्वी तुर्की में 5.2 तीव्रता का भूकंप आया।

ईएमएससी के अनुसार, भूकंप गुरुवार को 17:48 (UTC) पर तुर्की के मालट्या से 10 किलोमीटर दक्षिण दक्षिण पश्चिम (SSW) में आया।

भूकंप की तीव्रता 10.9 किलोमीटर की गहराई पर दर्ज की गई। 

EMSC ने अपने ट्विटर हैंडल पर कहा, #मालट्या (#तुर्की) के 10 किमी दक्षिण पश्चिम में 19 मिनट पहले (स्थानीय समय 20:48:00 बजे) #भूकंप आया। अपडेट किया गया नक्शा - रंगीन बिंदु प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा रिपोर्ट किए गए स्थानीय झटकों और क्षति के स्तर को दर्शाते हैं।