Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

17 सदस्य... इनमें सिर्फ 4 पुरुष, 40 साल बाद जापान के शाही परिवार को मिली ऐसी खुशी कि पूरी दुनिया में हो रही चर्चा

जापान के शाही परिवार को 40 साल बाद बेहद खास खुशी मिली है। इसकी चर्चा भी दुनिया भर में हो रही है। दरअसल चार दशक बाद शाही परिवार को कोई वयस्क सदस्य मिला है। राजकुमार हिसाहितो ने शुक्रवार को 18 साल के हो गए हैं। वह परिवार में सबसे छोटे हैं। कुल 17 सदस्यीय शाही परिवार में सिर्फ चार पुरुष हैं।

By Jagran News Edited By: Ajay Kumar Updated: Sun, 08 Sep 2024 01:42 PM (IST)
Hero Image
Prince Hisahito News: जापान के प्रिंस हिसाहितो। (फोटो- सोशल मीडिया)

एपी, टोक्यो। जापान के प्रिंस हिसाहितो शुक्रवार को 18 साल के हो गए हैं। इसी के साथ वह पिछले चार दशक यानी 40 साल में वयस्कता तक पहुंचने वाले शाही परिवार के पहले पुरुष बन गए हैं। इस शाही परिवार ने लंबे समय तक जापान पर शासन किया है। मगर जापान की सबसे बड़ी समस्या तेजी से बढ़ती उम्र और घटती आबादी से शाही परिवार भी अछूता नहीं है।

यह भी पढ़ें: अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन की छुट्टियों पर बवाल, 532 दिन अवकाश पर रहे; 4 साल में पूरा किया 48 वर्ष का कोटा

1985 में पिता ने छुई थी वयस्कता की लकीर

राजकुमार हिसाहितो जापानी सम्राट नारुहितो के भतीजे हैं। हिसाहितो के पिता क्राउन प्रिंस अकिशिनो ने 1985 में वयस्कता तक पहुंचने वाले शाही परिवार के आखिरी पुरुष थे। जापान के शाही परिवार में कुल 17 सदस्य हैं। इनमें से सिर्फ चार पुरुष हैं। खास बात यह है कि हिसाहितो उम्र में सबसे छोटे हैं।

हाई स्कूल में पढ़ते हैं राजकुमार हिसाहितो

राजकुमार हिसाहितो ने कहा कि अभी मैं हाई स्कूल में अपने बचे हुए समय का आनंद लेना चाहता हूं। उन्होंने कहा कि अनुभव के माध्यम से मैं और अधिक सीखूंगा। विभिन्न पहलुओं को आत्मसात करुंगा। हिसाहितो और युवराज अकिशिनो के अलावा सम्राट के 88 वर्षीय निःसंतान चाचा राजकुमार हिताची भी सिंहासन के अन्य उत्तराधिकारी हैं।

सिंहासन पर केवल पुरुष बैठ सकता

1947 के इंपीरियल हाउस कानून के मुताबिक केवल पुरुषों को ही शाही परिवार के सिंहासन पर बैठने की इजाजत है। वहीं आम लोगों से विवाह करने वाली महिला को अपना शाही सदस्य का दर्जा खोना पड़ता है। हालांकि जापान सरकार इस बात पर विचार कर रही है कि महिलाओं को अगर उत्तराधिकार में शामिल नहीं किया गया तो सिंहासन की परंपरा को कैसे स्थिर रखा जाएगा?

यह भी पढ़ें: 104 दिन लगातार किया काम, सिर्फ एक दिन की ली छुट्टी, अंग फेल होने से 30 साल के युवक की मौत