विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Turkiye Earthquake: तुर्किये में विनाशकारी भूकंप से एक भारतीय की मौत, होटल के मलबे में मिला शव

By AgencyEdited By: Devshanker Chovdhary
Published: Sat, 11 Feb 2023 07:07 PM (IST)Updated: Sat, 11 Feb 2023 07:38 PM (IST)

तुर्किये में आए विनाशकारी भूकंप से एक भारतीय की मौत होने की पुष्टि हुई है। तुर्किये में स्थित भारतीय दूतावास ...और पढ़ें

तुर्किये में विनाशकारी भूकंप से एक भारतीय की मौत की पुष्टि।
तुर्किये में विनाशकारी भूकंप से एक भारतीय की मौत की पुष्टि।

अंकारा, एएनआई। तुर्किये में आए विनाशकारी भूकंप से एक भारतीय की मौत होने की पुष्टि हुई है। तुर्किये में स्थित भारतीय दूतावास ने ट्वीट किया, 'छह फरवरी को तुर्किये में भूकंप आने के बाद से लापता एक भारतीय नागरिक विजय कुमार का शव मिला है।' उन्होंने कहा कि माल्टा के एक होटल के मलबे के बीच उनकी पहचान की गई है।

व्यापार कार्यों से तुर्किये गए थे विजय कुमार

भारतीय दूतावास ने कहा कि हम दु:ख के साथ सूचित कर रहे हैं कि तुर्किये में 6 फरवरी के भूकंप के बाद से लापता भारतीय नागरिक विजय कुमार का शव मिला है। उन्होंने बताया कि विजय कुमार व्यापार के संबंध में तुर्किये आए थे। उनका शव माल्टा में एक होटल के मलबे के नीचे मिला है।

दूतावास ने जताया दुख

दूतावास ने कहा कि उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति हमारी गहरी संवेदना। हम उनके पार्थिव शरीर को जल्द से जल्द उनके परिवार तक पहुंचाने की व्यवस्था कर रहे हैं।

तुर्किये में करीब तीन हजार भरतीय

इससे पहले, दूतावास ने बताया था कि तुर्किये में आए विनाशकारी भूंकप में अभी तक किसी भारतीय के फंसे होने की खबर नहीं है। उन्होंने कहा था कि तुर्किये में तीन हजार भारतीय हैं और ज्यादातर लोग भूकंप प्रभावित क्षेत्रों से दूर हैं। हमें अभी तक किसी भारतीय के फंसे होने की कोई जानकारी नहीं है।

भारतीय सेना ने हाटे में बनाया फील्ड अस्पताल

तुर्किये-सीरिया में आए भूकंप में भारत के सहायता प्रयासों के बारे में भारतीय राजदूत ने बताया कि भारतीय सेना द्वारा हाटे प्रांत में फील्ड अस्पताल बनाया गया है। इस 30 बिस्तर के अस्पताल को बनाने के लिए दो सी-17 विमानों में मेडिकल कर्मियों को लाया गया। राजदूत ने कहा कि तुर्किये की स्थिति बेहद अस्थिर है। प्रतिदिन हमारे सामने नई जरूरतें उभरती हैं। भारत स्थानीय जरूरतों के प्रति संवेदनशील हैं।

यह भी पढ़ें: विशेषज्ञों ने गिनाए मिट्टी की जांच से फसल की मार्केटिंग तक एग्री स्टार्टअप के लिए अवसर

यह भी पढ़ें: Fact Check : नितिन गडकरी ने पीएम मोदी के भाषण के दौरान बजाई थी तालियां, वायरल वीडियो

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।