Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

हज यात्रियों की मौत के बाद एक्शन में मिस्र, अवैध रूप से सऊदी अरब पहुंचाने वाले एजेंटों के लाइसेंस करेगा रद

हज यात्रा के दौरान मिस्र के 658 लोगों की मौत हुई हैं जिनमें ज्यादातर अपंजीकृत तीर्थयात्री थे। वहीं इसको देखते हुए मिस्र के प्रधानमंत्री मुस्तफा ने शनिवार को 16 पर्यटन कंपनियों को उनके लाइसेंस रद करने का आदेश दे दिया है। सऊदी अरब में तापमान 51 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंच गया है जिसकी कारण लोगों की मौत हुई है।

By Jagran News Edited By: Jeet Kumar Updated: Sun, 23 Jun 2024 06:00 AM (IST)
Hero Image
मिस्र अवैध रूप से सऊदी अरब पहुंचाने वाले एजेंटों के लाइसेंस रद करेगा

एएफपी, काहिरा। हाल के दिनों में विभिन्न देशों से आए हजारों लोग सऊदी अरब में हज यात्रा के दौरान गंभीर परिस्थितियों में मारे गए। लोगों के मरने का मुख्य कारण भीषण गर्मी रहा सऊदी अरब में तापमान 51 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंच गया है। वहीं, मिस्र के प्रधानमंत्री मुस्तफा मैडबौली ने शनिवार को 16 पर्यटन कंपनियों को उनके लाइसेंस रद करने का आदेश दे दिया है।

मिस्रवासियों की 658 मौतें हुईं

अरब राजनयिकों ने इस सप्ताह की शुरुआत में एएफपी को बताया कि मिस्रवासियों की 658 मौतें हुईं, जिनमें से 630 अपंजीकृत तीर्थयात्री थे। इसको लेकर मिस्र प्रशासन काफी गंभीर हो गया है। ट्रैवल एजेंटों ने हज यात्रियों को सऊदी अरब अवैध रूप से भेजा जिसकी कोई जानकारी नहीं दी गई।

अवैध रूप से हज यात्रा करवाने वाले एजेंटों पर लगेगा जुर्माना

मिस्र कैबिनेट ने एक बयान में कहा कि प्रधानमंत्री ने इन कंपनियों के लाइसेंस रद्द करने, उनके प्रबंधकों को सरकारी अभियोजक के पास भेजने और उन तीर्थयात्रियों के परिवारों को लाभ पहुंचाने के लिए जुर्माना लगाने का आदेश दिया है, जिनकी वजह से उनकी मौत हो गई।

दो सबसे व्यस्त दिनों में 577 मौतों की पुष्टि

वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि सऊदी सरकार ने हज के दो सबसे व्यस्त दिनों में 577 मौतों की पुष्टि की है। शनिवार को, जब तीर्थयात्री माउंट अराफात पर तेज धूप में घंटों प्रार्थना के लिए एकत्र हुए और और रविवार को जब उन्होंने मीना में "शैतान को पत्थर मारने" की रस्म में भाग लिया।