Move to Jagran APP

Houthi Hostages Released: हाउती विद्रोहियों ने 113 अपाहिज कैदियों को रिहा किया, बताया सकारात्मक निर्णय

यमन के हाउती विद्रोहियों ने रविवार को 113 कैदियों को रिहा कर दिया। विरोधी गुट के ये लोग लंबे समय से हाउती की कैद में थे। हाउती ने इन लोगों को अंतरराष्ट्रीय रेडक्रॉस को सौंपा है। रेडक्रॉस ने इन लोगों की रिहाई को पूर्व में हुए समझौते के अनुरूप हाउती का सकारात्मक निर्णय बताया है। जिन लोगों को रिहा किया गया है उनमें ज्यादातर वृद्ध बीमार और अपाहिज हैं।

By Agency Edited By: Abhinav Atrey Updated: Mon, 27 May 2024 06:00 AM (IST)
Hero Image
संघर्ष के कारण यमन में बड़ी संख्या में घायल और अपाहिज लोग। (फाइल फोटो)

आईएएनएस, सना। यमन के हाउती विद्रोहियों ने रविवार को 113 कैदियों को रिहा कर दिया। विरोधी गुट के ये लोग लंबे समय से हाउती की कैद में थे। हाउती ने इन लोगों को अंतरराष्ट्रीय रेडक्रॉस को सौंपा है। रेडक्रॉस ने इन लोगों की रिहाई को पूर्व में हुए समझौते के अनुरूप हाउती का सकारात्मक निर्णय बताया है। जिन लोगों को रिहा किया गया है उनमें ज्यादातर वृद्ध, बीमार और अपाहिज हैं।

यमन में लंबे समय तक जारी रहे संघर्ष के कारण वहां पर बड़ी संख्या में घायल और अपाहिज लोग हैं। इनकी चिकित्सा के लिए रेडक्रॉस कार्य कर रहा है। उसी की मध्यस्थता में अंतरराष्ट्रीय समुदाय से लड़ाई रोकने के लिए हाउती ने समझौता किया है।

ये भी पढ़ें: Peace Summit: अगले महीने स्विट्जरलैंड में होने वाली है शांति शिखर सम्मेलन, राष्ट्रपति जेलेंस्की ने की बाइडन और शी से बैठक में शामिल होने की अपील