Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Iran Hijab Row: महसा अमीनी की मौत के लिए ईरान जिम्मेदार, कई महिलाओं के साथ हुआ दुष्कर्म; UN की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि ईरान ने अमीनी की मौत के बाद भड़के प्रदर्शनों को दबाने के लिए बल का अनावश्यक प्रयोग किया। ईरानी सुरक्षा बलों ने बंदियों का यौन उत्पीड़न भी किया। महीनों तक चली कार्रवाई में 500 से अधिक लोग मारे गए और 22000 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया।

By Jagran News Edited By: Narender Sanwariya Updated: Fri, 08 Mar 2024 05:49 PM (IST)
Hero Image
संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में महसा अमीनी की मौत के लिए ईरान को जिम्मेदार बताया गया है। (File Photo)

दुबई, एपी। संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि महसा अमीनी के साथ शारीरिक हिंसा हुई थी। उसकी मौत के लिए ईरान जिम्मेदार है। अमीनी की मौत सितंबर 2022 में पुलिस हिरासत में हो गई थी। इसके बाद देश भर में विरोध प्रदर्शन हुआ था। उन्हें हिजाब ठीक से न पहनने की वजह से गिरफ्तार किया गया था। ईरान पर फैक्ट फाइंडिंग मिशन द्वारा संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद को सौंपी व्यापक प्रारंभिक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।

कई महिलाओं के साथ हुआ यौन उत्पीड़न

संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि ईरान ने अमीनी की मौत के बाद भड़के प्रदर्शनों को दबाने के लिए बल का अनावश्यक प्रयोग किया। ईरानी सुरक्षा बलों ने बंदियों का यौन उत्पीड़न भी किया। महीनों तक चली कार्रवाई में 500 से अधिक लोग मारे गए और 22,000 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया। ईरान की ओर से रिपोर्ट पर तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की गई है।

महसा अमीनी के साथ हुई थी शारीरिक हिंसा

रिपोर्ट में कहा गया है कि पैनल ने नैतिकता पुलिस की हिरासत में रहने के दौरान अमीनी के शरीर पर हमले के साक्ष्य पाए हैं। महिलाओं पर अनिवार्य हिजाब को लागू करने में नैतिकता पुलिस द्वारा हिंसा के साक्ष्य और पैटर्न के आधार पर मिशन इस बात से सहमत है कि अमीनी को शारीरिक हिंसा का शिकार होना पड़ा, जिससे उनकी मृत्यु हो गई। हालांकि, रिपोर्ट अमीनी को नुकसान पहुंचाने के लिए विशेष रूप से किसी को दोषी ठहराने से बचती है।

यह भी पढ़ें: ईरान की Mahsa Amini को EU का शीर्ष मानवाधिकार पुरस्कार, पुलिस हिरासत में पिछले साल हुई थी मौत