Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Israel News: इजरायल में आतंकवाद भड़काने वाली महिला गिरफ्तार, हमास के समर्थन वाला नेकलेस बरामद

Israel News गिरफ्तार की गई महिला के पास से एक संदेश देने वाला हार बरामद किया गया है। दरअसल तकरीबन दो हफ्ते पहले टेंपल माउंट के पास तैनात पुलिस अधिकारियों ने संदिग्ध महिला को देखा था। महिला के पास से आतंकवाद को समर्थन और आतंकवादी संगठन हमास द्वारा इजरायल पर किए गए हमलों के संदेश देने वाला एक हार पकड़ा गया।

By Agency Edited By: Abhinav Atrey Updated: Sat, 27 Jul 2024 11:09 AM (IST)
Hero Image
इजरायल पुलिस महिला के खिलाफ केस दर्ज करके जांच कर रही है। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

एएनआई, तेल अवीव। इजरायल के यरूशलम में एक महिला को आतंकवाद भड़काने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इजरायली पुलिस ने बताया कि आतंकवाद को बढ़ावा और उसे समर्थन देते हुए एक अरब इलाके से महिला को गिरफ्तान किया गया है।

गिरफ्तार की गई महिला के पास से एक संदेश देने वाला 'हार' बरामद किया गया है। दरअसल, तकरीबन दो हफ्ते पहले टेंपल माउंट के पास तैनात पुलिस अधिकारियों ने संदिग्ध महिला को देखा था। महिला के पास से आतंकवाद को समर्थन और आतंकवादी संगठन हमास द्वारा इजरायल पर किए गए हमलों के संदेश देने वाला एक हार पकड़ा गया।

इजरायल पुलिस महिला के खिलाफ केस दर्ज करके जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें: कमला हैरिस आधिकारिक तौर पर बनीं अमेरिकी राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार, सोशल मीडिया पर दी जानकारी