Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

दुनिया का सबसे भारी इंसान... फरिश्ता बनकर आए राजा, किया ऐसा चमत्कार; घट गया 542 किलो वजन

खालिद बिन मोहसिन शारी की कहानी किसी चमत्कार से कम नहीं है। वह कभी दुनिया के सबसे वजनी इंसान थे और बिस्तर से भी उठना उनके लिए दूभर था। फिर राजा की नजर उन पर पड़ी और वह उसके लिए फरिश्ता बनकर आए। आज खालिद को मुस्कुराता हुआ आदमी के रूप में जाना जाता है जो उनकी मेडिकल टीम ने उनका प्यार से नाम रखा है।

By Jagran News Edited By: Sachin Pandey Updated: Wed, 14 Aug 2024 04:28 PM (IST)
Hero Image
खालिद ने 500 किलो से अधिक का वजन कम किया।

ऑनलाइन डेस्क, नई दिल्ली। सउदी अरब के रहने वाले खालिद बिन मोहसिन शारी एक समय दुनिया के सबसे वजनी इंसान के रूप में जाने जाते थे। साल 2013 में उनका वजन 610 किलो था। उनकी स्थिति इतनी गंभीर थी कि वह तीन साल तक बिस्तर में ही रहे।

इतना ज्यादा वजन होने की वजह से वह कोई भी काम करने में असक्षम थे। यहां तक कि छोटे-मोटे कामों के लिए भी उन्हें अपने परिवारजनों या दोस्तों की मदद लेनी पड़ती थी। उनकी इस स्थिति की जानकारी सउदी अरब के तत्कालीन राजा अब्दुल्ला को हुई।

मदद के लिए आगे आए राजा

राजा ने खालिद की सहायता करने का निर्णय लिया। उन्होंने खालिद के लिए 30 योग्य डॉक्टरों की टीम मुहैया कराई और उसका इलाज शुरू कराया। खालिद को फोर्कलिफ्ट और एक विशेष रूप से डिजाइन बिस्तर की मदद से सऊदी अरब की राजधानी रियाद में किंग फहद मेडिकल सिटी ले जाया गया।

यहां पर उसकी गैस्ट्रिक बाईपास सर्जरी की गई और लंबे समय तक विशेष आहार और व्यायाम के साथ व्यापक उपचार किया गया। शुरुआती छह महीनों में ही विशेष देखभाल में रहे खालिद ने अपने शरीर का लगभग आधा वजन कम कर लिया।

कम किया 542 किलो वजन

स्वास्थ्य में जल्द सुधार लाने के लिए फिजियोथेरेपी भी कराई गई। यह डॉक्टरों और खालिद की वर्षों की कड़ी मेहनत का परिणाम था कि वर्ष 2023 के अंत तक उनका वजन 63.5 किलोग्राम तक पहुंच गया। उन्होंने अप्रत्याशित रूप से लगभग 542 किलोग्राम वजन कम कर लिया।

हालांकि, वजन कम होने के बाद अतिरिक्त त्वचा को हटाने के लिए कई सर्जरी करानी पड़ी। अब वह पूरी तरह से फिट हो चुके हैं। उनकी मेडिकल टीम ने उन्हें प्यार से "मुस्कुराता हुआ आदमी" का उपनाम दिया है।