Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

यमन में समुद्री तट के पास हुआ बड़ा हादसा, प्रवासियों से भरी नाव डूबी, 49 की मौत, 140 लापता

यमन के तट के समीप प्रवासियों को लेकर जा रही नौका डूब जाने से कम से कम 49 लोगों की मौत हो गई और 140 लापता हैं। संयुक्त राष्ट्र के अंतरराष्ट्रीय प्रवासी संगठन (आईओएम) ने मंगलवार को बताया कि नाव पर करीब 260 सोमालियाई और इथोपियाई सवार थे। अदन की खाड़ी से गुजरते समय सोमवार को यमन के दक्षिणी तट के समीप नौका डूब गई।

By Agency Edited By: Sachin Pandey Updated: Tue, 11 Jun 2024 11:45 PM (IST)
Hero Image
नाव पर करीब 260 सोमालियाई और इथोपियाई सवार थे। (सांकेतिक तस्वीर)

एपी, काहिरा। यमन के तट के समीप प्रवासियों को लेकर जा रही नौका डूब जाने से कम से कम 49 लोगों की मौत हो गई और 140 लापता हैं। संयुक्त राष्ट्र के अंतरराष्ट्रीय प्रवासी संगठन (आईओएम) ने मंगलवार को बताया कि नाव पर करीब 260 सोमालियाई और इथोपियाई सवार थे।

अदन की खाड़ी से गुजरते समय सोमवार को यमन के दक्षिणी तट के समीप नौका डूब गई। आईओएम ने कहा कि तलाशी का काम जारी है और अभी तक 71 लोगों को बचाया जा सका है। मारे गए लोगों में से 31 महिलाएं और छह बच्चे हैं।

तीन गुना बढ़ी प्रवासियों की संख्या

पूर्वी एवं अफ्रीका के दूसरे भागों से खाड़ी देश में काम की तलाश में पहुंचने के लिए यमन प्रवासियों के लिए एक प्रमुख मार्ग है। आईओएम ने पिछले महीने कहा था कि यमन में लगभग एक दशक तक चले गृहयुद्ध के बावजूद 2021 से 2023 तक प्रति वर्ष आने वाले प्रवासियों की संख्या तीन गुना बढ़ गई है। वर्तमान में यमन में लगभग 380,000 प्रवासी हैं।