Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Operation Ajay: ऑपरेशन अजय की दूसरी फ्लाइट इजरायल से भारत के लिए रवाना, विमान में 235 लोग सवार

ऑपरेशन अजय के तहत दूसरी फ्लाइट शुक्रवार देर रात इजरायल से रवाना हुई। यह शनिवार सुबह भारत पहुंचेगी। इसमें 235 भारतीय नागरिक सवार हैं जिन्हें ऑपरेशन अजय के तहत भारत लाया जा रहा है। समाचार एजेंसी पीटीआई ने बताया कि दो बच्चों सहित 235 भारतीय नागरिकों के दूसरे बैच को शुक्रवार को सुरक्षित निकाला गया। फ्लाइट ने स्थानीय समयानुसार रात 11.02 बजे उड़ान भरी।

By AgencyEdited By: Devshanker ChovdharyUpdated: Sat, 14 Oct 2023 02:40 AM (IST)
Hero Image
भारतीय नागरिकों का दूसरा जत्था इजरायल से रवाना। (फोटो- एएनआई)

पीटीआई, यरूशलम। ऑपरेशन अजय के तहत दूसरी फ्लाइट शुक्रवार देर रात इजरायल से रवाना हुई। यह शनिवार सुबह भारत पहुंचेगी। इसमें 235 भारतीय नागरिक सवार हैं, जिन्हें ऑपरेशन अजय के तहत भारत लाया जा रहा है।

235 भारतीयों को लेकर दूसरी फ्लाइट रवाना

समाचार एजेंसी पीटीआई ने बताया कि दो बच्चों सहित 235 भारतीय नागरिकों के दूसरे बैच को शुक्रवार को सुरक्षित निकाला गया। फ्लाइट ने स्थानीय समयानुसार रात 11.02 बजे उड़ान भरी। जानकारी के अनुसार, भारतीय नागरिकों की निकासी शनिवार को भी जारी रहेगी।

वतन वापसी के लिए कई लोग इच्छुक

भारतीय दूतावास ने एक्स प्लेटफार्म पर कहा कि दूतावास ने आज विशेष उड़ान के लिए पंजीकृत भारतीय नागरिकों को ईमेल के माध्यम से जानकारी दे दी है। आगे की उड़ानों के लिए अन्य पंजीकृत लोगों को जानकारी भेजी जाएगी।

लोगों ने भारत सरकार को दिया धन्यवाद

इजरायल में फंसे एक शोधकर्ता ने 'ऑपरेशन अजय' के लिए भारत सरकार को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा, मैं वास्तव में इजरायल में युद्ध की स्थिति से हमें निकालने के लिए भारत सरकार को धन्यवाद देना चाहता हूं। हमारी सरकार ने 'ऑपरेशन अजय' के तहत हमें ऐसी स्थिति से निकाला।

शुक्रवार को पहुंची थी पहली फ्लाइट

बता दें कि इजरायल से भारतीय नागरिकों की वापसी की सुविधा के लिए पहली चार्टर फ्लाइट गुरुवार देर शाम बेन गुरियन हवाई अड्डे से भारत के लिए रवाना हुई थी और शुक्रवार सुबह भारत की राजधानी दिल्ली पहुंची। पहली फ्लाइट में 212 भारतीय नागरिक सवार थे।

जानकारी के अनुसार, इजरायल में लगभग 18,000 भारतीय नागरिक रहते हैं। इनमें कई लोग काम करने वाले हैं और कई छात्र हैं। साथ ही भारतीय हीरा कारोबारी भी इजरायल में रहते हैं।