Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

दुनिया के सबसे गंदे आदमी की भी थी पसंदीदा डिश, आम लोगों की तरह वो भी था इन चीजों का शौकीन

आखिर क्या वजह थी जिसके चलते अमौ हाजी ने करीब 50 सालों तक नहाने से तौबा कर ली। एक तरफ जहां डॉक्टर और दुनिया भर के स्वास्थ्य विशेषज्ञ शरीर की सफाई पर जोर देते हैं। वहीं एक ऐसा आदमी भी था जिसने कई दशकों तक नहाया ही नहीं।

By AgencyEdited By: Amit SinghUpdated: Thu, 27 Oct 2022 07:03 AM (IST)
Hero Image
नहाने के कुछ ही महीनों बाद हुआ निधन

तेहरान, आनलाइन डेस्क: दुनिया के सबसे गंदे आदमी अमौ हाजी का नहाने के कुछ ही महीनों बाद निधन हो गया। उन्होंने 94 साल की उम्र में अंतिम सांस ली, लेकिन आखिर क्या वजह थी जिसके चलते अमौ हाजी ने करीब 50 सालों तक नहाने से तौबा कर ली। एक तरफ जहां डॉक्टर और दुनिया भर के स्वास्थ्य विशेषज्ञ शरीर की सफाई पर जोर देते हैं। वहीं एक ऐसा आदमी भी था जिसने कई दशकों तक नहाया ही नहीं।

खाने की पसंदीदा डिश थी सेही

अमौ हाजी ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि उन्हें खाने में सेही सबसे ज्यादा पसंद है। साल 2013 में अमौ हाजी के जीवन को लेकर 'द स्ट्रेंज लाइफ ऑफ अमौ हाजी' नाम से एक शॉर्ट डॉक्यूमेट्री भी बनाई गई थी।

यह भी पढ़े: भारत और अमेरिका के खिलाफ साइबर आर्मी बनाने में तुर्किये ने की पाकिस्तान की मदद

रहने के लिए नहीं था पक्का घर

अमौ हाजी के पास रहने के लिए कोई पक्का घर नहीं था। वो जमीन में गड्ढा करके रहता था। उस गड्ढा को आसपास रहने वाली ग्रामीणों ने पत्थर की ईंटों से घेर दिया था।

अगर नहाने से हों बीमार तो क्या करेंगे आप

अमौ हाजी ने कई दशकों तक साबुन और पानी का इस्तेमाल सिर्फ इसलिए नहीं किया, क्योंकि उनका ऐसा मानना था कि अगर वो नहाएंगे तो बीमारी उन्हें घेर लेगी। अमौ हाजी ईरान के दक्षिणी प्रांत में रहता था। वहां आस-पास रहने वाले ग्रामीणों ने कई बार उसे नहलाने की कोशिश की, लेकिन वो हर बार किसी न किसी तरकीब से वहीं से फरार हो जाता था। वह एक अविवाहित व्यक्ति था।                                                                 

(एजेंसी इनपुट के साथ)

यह भी पढ़े: ईरान में शिया मस्जिद पर हमले की ISIS ने ली जिम्मेदारी, अब तक 15 लोगों की मौत