Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

World's Richest Family: 4 हजार करोड़ का महल, 700 से अधिक कार; दुनिया के सबसे अमीर परिवार के पास है इतनी संपत्ति

दुबई के अल नाहयान शाही परिवार के पास 4078 करोड़ रुपये का राष्ट्रपति महल है जो तीन पेंटागन के आकार के बराबर है। इसके साथ ही आठ निजी जेट और एक लोकप्रिय फुटबॉल क्लब है दुनिया में सबसे अमीर क्लब है। राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान परिवार के मुखिया हैं और उनके 18 भाई और 11 बहनें हैं। अमीराती शाही के नौ बच्चे और 18 पोते-पोतियां भी हैं।

By Jagran News Edited By: Shalini Kumari Updated: Fri, 19 Jan 2024 01:48 PM (IST)
Hero Image
दुनिया का सबसे अमीर परिवार (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

ऑनलाइन डेस्क, नई दिल्ली। हाल ही में भारत दौरे पर आए संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। इनका परिवार दुनिया का सबसे अमीर परिवार है। इनकी कुल संपत्ति जानकर लोगों के होश उड़ जाते हैं। ब्लूमबर्ग ने तो World's Richest Families 2023 की लिस्ट में नाहयान के परिवार ने पहले नंबर पर जगह दी थी। शेख मोहम्मद अबु धाबी के 17वें अमीर यानी शासक हैं।

चार हजार करोड़ रुपये का राष्ट्रपति महल

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दुबई के अल नाहयान शाही परिवार के पास 4,078 करोड़ रुपये का राष्ट्रपति महल है, जो तीन पेंटागन के आकार के बराबर है। इसके साथ ही, आठ निजी जेट और एक लोकप्रिय फुटबॉल क्लब है, दुनिया में सबसे अमीर क्लब है।

न्यूज वेबसाइट GQ के मुताबिक, यह परिवार अबू धाबी में सोने से बने कसर अल-वतन राष्ट्रपति महल में रहते हैं, जो संयुक्त अरब अमीरात में मौजूद ऐसे कई महलों में से सबसे बड़ा है। लगभग 94 एकड़ में फैले, बड़े महल में 350,000 क्रिस्टल से बना एक झूमर है और इसमें बेश्कीमती ऐतिहासिक कलाकृतियां भी हैं।

संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान, जिन्हें MBZ के नाम से भी जाना जाता है, वह परिवार के मुखिया हैं और उनके 18 भाई और 11 बहनें हैं। अमीराती शाही के नौ बच्चे और 18 पोते-पोतियां भी हैं।

700 से अधिक गाड़ियों का कलेक्शन

अबू धाबी शासक के छोटे भाई शेख हमद बिन हमदान अल नाहयान के पास 700 से अधिक कारों का कलेक्शन है, जिसमें दुनिया की सबसे बड़ी SUV के साथ पांच बुगाटी वेरॉन, एक लेम्बोर्गिनी रेवेंटन, एक मर्सिडीज-बेंज CLK GTR, एक फेरारी 599XX और एक मैकलेरन MC12 शामिल हैं।

कई बड़ी कंपनियों के शेयर

परिवार के पास दुनिया के लगभग छह प्रतिशत तेल भंडार, मैनचेस्टर सिटी फुटबॉल क्लब और कई प्रसिद्ध कंपनियों में शेयर है। इनके पास गायिका रिहाना के ब्यूटी ब्रांड फेंटी से लेकर एलोन मस्क के स्पेस एक्स तक का शेयर है। राष्ट्रपति के भाई तहनून बिन जायद अल नाहयान, परिवार की मुख्य निवेश कंपनी के प्रमुख हैं, जिसकी वैल्यू पिछले पांच सालों में लगभग 28,000 प्रतिशत बढ़ी है।

'Landlord Of Dubai' की मिली उपाधि

कंपनी का मूल्य वर्तमान में 235 बिलियन डॉलर है। संयुक्त अरब अमीरात के अलावा, दुबई के शाही परिवार के पास पेरिस और लंदन सहित दुनिया भर में भी कई जगह लक्जरी संपत्तियां हैं। शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान को लंदन के सबसे अमीर अमीर लैंड लॉर्ड्स में गिना जाता है। लंदन में एक दो नहीं बल्कि कई बिल्डिंग और इमारतें ऐसी हैं, जो शेख के नाम पर खरीदी गई हैं।

ब्रिटिश शाही परिवार के बराबर संपत्ति

2015 में न्यूयॉर्कर की एक रिपोर्ट के मुताबिक, दुबई के शाही परिवार के पास ब्रिटिश शाही परिवार के बराबर संपत्ति थी। 2008 में, MBZ के अबू धाबी यूनाइटेड ग्रुप ने यूके फुटबॉल टीम मैनचेस्टर सिटी को 2,122 करोड़ रुपये में खरीदा है। कंपनी के पास सिटी फुटबॉल ग्रुप का 81 प्रतिशत हिस्सा भी है, जो मैनचेस्टर सिटी, मुंबई सिटी, मेलबर्न सिटी और न्यूयॉर्क सिटी फुटबॉल क्लब का संचालन करता है।

यह भी पढ़ें: Japan SLIM Moon Mission: 'स्नाइपर' के आज चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग की तैयारी, आखिरी 20 मिनट में इतिहास रचेगा जापान?